Home झारखंड कद्दावर नेता साइमन मरांडी का कोलकाता में निधन, बोले सीएम- अपूरणीय क्षति

कद्दावर नेता साइमन मरांडी का कोलकाता में निधन, बोले सीएम- अपूरणीय क्षति

0

राँची (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। झारखंड के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री एवं झामुमो पार्टी के केन्दीय उपाध्यक्ष साइमन मरांडी का निधन हो गया है। सीएम हेमंत ने उनके निधन पर ट्वीट कर राज्य के लि अपूणीय क्षति बताया है।

वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें कोलकाता के आरएन टैगोर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई थी।

Death of leader Simon Marandi in Kolkata CM says irreparable damage 1बीते सोमवार की देर रात कोलकाता के आर एन  टैगोर अस्पताल में उन्होंने अन्तिम सांस ली।

लिट्टीपाड़ा के पूर्व विधायक साइमन मरांडी 14 मार्च को टैगोर अस्पताल भर्ती कराया था। वर्ष 1977 में पहला चुनाव उन्होंने निर्दलीय लड़ा था।

साइमन मरांडी पांच बार 1977, 1980, 1985, 2009, में 2017 विधायक रहे हैं। 2014 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की टिकट से चुनाव लड़ हारे थे।

साइमन मरांडी झामुमो के टिकट पर राजमहल सीट से 1989 और 1991 में सांसद रह चुके हैं।

हेमंत सोरेन की सरकार में साल 2013 में मंत्री भी बनाए गए थे। साइमन मरांडी की मौत से राजनीतिक जगत में शोक की लहर है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version