23.1 C
New Delhi
Thursday, September 21, 2023
अन्य

    लैंड माइंस विस्फोट में सीआरपीफ के 2 जवान शहीद, तीन गंभीर, पुलिस मुठभेड़ जारी

    चाईबासा (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क)। पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोकलो थाना क्षेत्र स्थित लांजी जंगल में नक्सलियों ने गुरुवार की सुबह इम्प्रेवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईडी) ब्लास्ट कर दिया।

    इस विस्फोट की चपेट में आने से झारखंड जगुआर के दो जवान शहीद हो गए। जबकि तीन जवान जख्मी हो गए। घायलों को हेलिकॉप्टर की मदद से रांची भेजा गया है।

    नक्सलियों ने यह विस्फोट तब किया जब जिला पुलिस और साआरपीएफ के जवान सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की भी सूचना है।

    शहीद जवानों में हरद्वार शाह और किरण सुरीन शामिल है। हरद्वार पलामू और किरण सिमडेगा के रहने वाले थे। जबकि घायलों में देवेंद्र कुमार पंडित, दीप टोपनो और निक्कू उरांव शामिल है।

    सभी जवान अहले सुबह सर्च ऑपरेशन के दौरान लांजी जंगल की ओर पहुंचे थे। इसी दौरान नक्सलियों ने लैंड माइंस ब्लास्ट कर दिया।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    आपकी प्रतिक्रिया

    विशेष खबर

    error: Content is protected !!