पुलिस हिरासत से तीसरी बार भागा कोरोना पॉजेटिव चोर, 29 कर्मी-अफसरों को कर चुका है संक्रमित

0
136

पुलिस की सुरक्षा में उसे रांची ले जाया जा रहा था। लेकिन, जैसे ही एंबुलेंस गाड़ी खाना चौक के पास पहुंची वह एंबुलेंस का शीशा तोड़कर फरार हो गया

corona hazaribagh positive chor 4एक्सपर्ट मीडिया न्यूज डेस्क। झारखंड प्रदेश के हजारीबाग शहर में आज फिर कोरोना पोजेटिव चोर पुलिस हिरासत से फरार हो गया। वह एंबुलेंस का शीशा तोड़कर भाग निकला।

खबर है कि एक साथ दो थाना को सील कराने कराने के साथ 29 पुलिसकर्मी-अफसरों को संक्रमित करने वाला चोरी का आरोपित कोरोना पॉजिटिव युवक एक बार फिर फरार हो गया है। इस बार आरोपित चोर एंबुलेंस से रांची जाने के क्रम में एंबुलेंस का शीशा तोड़कर फरार हुआ है।

बताया जाता है कि गुरुवार की देर शाम करीब करीब आठ बजे गाड़ी खाना चौक के पास वाहन धीमा होने के दौरान शीशा तोड़कर वह कूदकर फरार हो गया। इससे पहले कोरोना संक्रमित यह युवक दो बार मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के कोरोना वार्ड से फरार हो चुका है।

उसके फरार होने के बाद एक बार फिर से पुलिस महकमे में हड़कंप है। 10 दिन पूर्व उसे सारले विकास नगर में उसे 150 रुपये किराना दुकान से चोरी करते पकड़ा गया था।

corona hazaribagh positive chor 1

ज्ञात हो कि कोरोना जांच के लिए उसे सदर थाने में रखा गया था। जांच में वह कोरोना संक्रमित पाया जाने के बाद उसे कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया था। वहीं सदर थाना के पुलिसकर्मियों को क्वारंटाइन किया गया था। बीते कल  29 पुलिस कर्मी कोरोना पॉजिटिव भी पाए गए थे।  

जानकारी के मुताबिक चोर सदर अस्पताल में भी लगातार परेशानी का सबब बना हुआ था। बताया जाता है कि उसे नशे की लत है। वह लंबे समय से खाना भी नही खा रहा था। दिया गया खाना फेंक दे रहा था।

इस कारण उसकी लगातार बिगड़ती हालत की वजह से उसे रिम्स रेफर किया गया था। अस्पताल से एंबुलेंस में बैठाने के दौरान भी उसने भागने का प्रयास किया। वहां पुलिस ने मौके पर पकड़ लिया। रस्सी से किसी तरह बांध कर उसे स्ट्रेचर पर लिटाया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here