अन्य
    Saturday, April 20, 2024
    अन्य

      रांची में कोरोना का बढ़ा दायरा, हिंदपीढ़ी में आज फिर मिले तीन पोजेटिव

      झारखंड में आज शुक्रवार को तीन कोरोना पोजेटिव मरीज बढ़ गये। तीनों  हिंदपीढ़ी  के ही बताएं जाते हैं। उनमें दो पहले आजाद बस्ती  में रहते थे। रांची में अब कुल 17 कोरोना पोजेटिव हो गये हैं…”

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज डेस्क। राज्य में अब कुल कोरोना पोजेटिव मरीजों की संख्या 32 हो गयी है, जिनमें दो की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को कुल 185 सैंपल की जांच की गयी। जिनमें 282 निगेटिव और 3 पोजेटिव पाये गये।

      पोजेटिव पाये गये लोगों में 17 रांची, 9 बोकारो, 2 हजारीबाग, 1 गिरिडीह, 1 धनबाद, 1 कोडरमा व 1 सिमडेगा के हैं।

      झारखंड में बढ़  रहे मामले पर एक नजर….

      BIHAR CORANA 2ND MAUT 231 मार्चः राज्य में पहला केस राजधानी के हिंदपीढ़ी में मिला था। यह 22 साल की मलेशियाई महिला थी। यह तबलीगी जमात में शामिल होकर हिंदपीढ़ी में रह रही थी। पुलिस को मिली सूचना के बाद उसे क्वारंटाइन में भेज कर जांच करायी गयी थी, जिसमें उसके पोजेटिव होने की बात सामने आयी।

      2 अप्रैलः हजारीबाग के विष्णुगढ़ में एक शख्स में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। वो कुछ दिनों पहले कोलकाता से लौटा था।

      5 अप्रैलः बोकारो से तीसरा केस सामने आया, जहां बांग्लादेश से लौटी एक महिला कोरोना संक्रमित पायी गयी। वो तबलीगी जमात में शामिल हुई थी।

      6 अप्रैलः राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी से एक और महिला में इस संक्रमण की पुष्टि हुई है। पीड़ित महिला की उम्र 54 साल है। उनकी कोई ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं है। खबर है कि पीड़ित महिला राज्य की पहली संक्रमित मलेशियाई महिला के सीधे संपर्क में आयी थी।

      9 अप्रैलः झारखंड में एक साथ 9 पोजेटिव केस आने के बाद झारखंड में कुल मरीजों की संख्या 13 हो गयी।  नये मरीजों में 4 बोकारो जिले के चंद्रपुरा इलाके के थे। 5 रांची के हिन्दपीढ़ी के रहनेवाले थे।

      बाकारो के जिन व्यक्तियों में कोरोना का संक्रमण पाया गया है, वह वहां पहले से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आये थे। रांची के हिन्दपीढ़ी मुहल्ले से जो नये मामले सामने आये हैं, वे सभी पहले से पीड़ित परिवार के सदस्य हैं। एक मामला हजारीबाग के विष्णुगढ़ से सामने आये थे।

      11 अप्रैलः झारखंड एक साथ तीन और कोरोना पोजेटिव मरीजों की पुष्टि हुई। इसके साथ ही झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 17 हो गयी। नये कोरोना संक्रमित मरीजों में रांची, हजारीबाग व कोडरमा जिला के एक-एक मरीज शामिल थे।

      मामले को लेकर कोडरमा डीसी रमेश घोलप का कहना था कि जिस मरीज को कोडरमा का बताया जा रहा है वह कोडरमा का नहीं बल्कि गिरिडीह के धनवार थाना क्षेत्र का है।

      12 अप्रैलः झारखंड में कोरोना के दो और मरीजों की पुष्टि हुई। दोनों मरीज बोकारो के गोमिया प्रखंड के साड़म गांव के दलाल टोला के रहने वाले थे। ये आपस में पिता-पुत्र थे। इन्हीं के परिवार के एक सदस्य की कोरोना से मौत हुई थी। नये मरीज मृतक के भाई और भतीजे हैं। इन दो नये मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 19 हो गयी, जिनमें से दो की मौत हो गयी।

      1coronavirus treatment

      13 अप्रैलः झारखंड में 13 अप्रैल को पांच और कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इन नये मरीजों में तीन रांची के हैं, जबकि एक बोकारो व एक गिरिडीह जिले का है। रांची के तीनों नये मरीज हिन्दपीढ़ी के रहनेवाले हैं। तीनों मरीज हिन्दपीढ़ी के कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में थे। इनकी उम्र 35, 40 और 45 साल है।

      बोकारो जिले का जो मरीज कोरोना संक्रमित पाया गया है वह गोमिया प्रखंड के साड़म गांव का रहनेवाला है। उसकी उम्र 24 साल है। वहीं, गिरिडीह जिले में पायी गयी मरीज (60) उस मरीज की मां है जो कोडरमा में इलाज के दौरान जांच में कोरोना पोजेटिव पाया गया था।

      14 अप्रैलः झारखंड में 14 अप्रैल को तीन नये कोरोना पोजेटिव मरीजों की पुष्टि हुई। इनमें दो मरीज रांची के हिन्दपीढ़ी के थे। जबकि एक मरीज सिमडेगा जिले का था। तीनों नये मरीजों का तबलीगी कनेक्शन रहा है।

      इससे पहले बोकारो जिले में एक 75 वर्ष के शख्स की कोरोना से मौत हो चुकी है। उसमें कोरोना संक्रमण के लक्षण पाये जाने के बाद उसे बीजीएच में भर्ती कराया गया था जहां उसका इलाज चल रहा था।

      मृतक गोमिया प्रखंड के साड़म के दलाल टोला का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि शख्स को सर्दी-खांसी की शिकायत के बाद इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। उसकी कोरोना संक्रमण की जांच की गयी थी और रिपोर्ट पोजेटिव पायी गयी थी।

      इसके अलावा रविवार को रांची के हिन्दपीढ़ी के एक कोरोना पोजेटिव मरीज ने भी दम तोड़ दिया था। उसके अंतिम संस्कार को लेकर दिनभर विवाद होता रहा। देर रात हिन्दपीढ़ी के ही बच्चा कब्रिस्तान में उसके शव को सुपुर्दे-खाक किया गया।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!