अन्य
    Saturday, April 20, 2024
    अन्य

      एक लाख रुपये घूस लेते रंगे हाथ धराया डीईओ ऑफिस का क्लर्क

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज डेस्क। झारखंड प्रदेश में कोरोना लॉकडाउन के बीच दुमका जिला मुख्यालय में एसीबी ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दुमका डीईओ कार्यालय के किरानी को घूस लेते गिरफ्तार किया है।

      किरानी का नाम इफ्तेखार है और वह एक लाख रुपये घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। डीईओ कार्यालय के किरानी इफ्तेखार वेस्टर्न इंग्लिश स्कूल के संचालक अजय कुमार दुबे से एक लाख रुपये घूस ले रहा था।

      जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। मामले की पुष्टि दुमका एसीबी के डीएसपी शिरिल कुमार ने की है। साथ ही उन्होंने कहा है कि इफ्तेखार से पूछताछ की जा रही है।cruption 1

      पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लॉकडाउन होने से पहले राज्य सरकार ने सभी स्कूलों को 14 अप्रैल तक बंद रखने की घोषणा की थी। इसके बावजूद भी दुमका के वेस्टर्न इंग्लिश स्कूल के संचालक अजय कुमार दुबे ने अपना स्कूल को खोल रखा था। किसी ने इसकी सूचना डीईओ को दी थी।

      जिसके बाद डीईओ ने स्कूल संचालक से स्पष्टीकरण मांगा था। स्पष्टीकरण में सही जवाब नहीं मिलने के बाद डीईओ ने आदेश जारी किया था की 14 अप्रैल के बाद जब सब स्कूल खुलेंगे उसके बाद भी वेस्टर्न इंग्लिश स्कूल नहीं खुलेगा और ना ही कोई एडमिशन होगा।

      इसी को लेकर डीईओ कार्यालय के किरानी इफ्तेखार ने स्कूल संचालक अजय दुबे को कहा था कि 5 लाख देने पर मामला को खत्म करवा दिया जाएगा। इसके बाद स्कूल संचालक अजय दुबे ने इतनी बड़ी रकम देने में अपनी असमर्थता जाहिर की थी फिर 4 लाख रुपया में मामला तय हुआ था। और चार किस्त में रुपया देने की बात बनी थी।

      दुमका डीईओ कार्यालय के किरानी इफ्तेखार के द्वारा 4 लाख रुपये घूस मांगे जाने की शिकायत स्कूल संचालक अजय दुबे ने एसीबी से की थी। एसीबी के द्वारा मामले का सत्यापन कराया गया और सत्यापन के दौरान मामला सही पाया गया।

      जिसके बाद एसीबी की टीम ने बुधवार को जाल बिछाकर एक लाख रुपया घूस लेते डीईओ कार्यालय के किरानी इफ्तेखार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एसीबी उसे अपने साथ कार्यालय ले गयी जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!