अन्य
    Thursday, April 18, 2024
    अन्य

      बिहार में Covid-19 संक्रमितों का टूटा रिकार्ड, 24 घंटे में मिले 293 नए पोजेटिव

      बिहार में कोरोना महामारी से संक्रमितों का अबतक का सभी रिकार्ड टूट गया। पिछले 36 घंटे में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा तीन सौ से पार कर 353 हो गया। बुधवार को दोपहर तक स्वास्थ्य विभाग ने 60 नए कोरोना पॉजिटिव की जानकारी दी थी। जबकि गुरुवार को पिछले 24 घंटे में कुल 293 कोरोना पॉजिटिव मरीज चिन्हित किये गए

      expert media news 1 1एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क (डॉ अरुण कुमार मयंक)। देश के विभिन्न भागों से बिहारशरीफ श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का आना जारी है। इन ट्रेनों से प्रवासी मजदूरों की घर वापसी तेजी से हो रही है।

      इसके साथ ही नालन्दा जिला में कोरोना पॉजिटिव की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। नालंदा में दो दिनों में एक डॉक्टर की पत्नी व एक गर्भवती महिला समेत 8 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 80 हो गई है।

      नालन्दा में हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल के डॉक्टर (उपाधीक्षक) कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। अब उनकी पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव निकल गई हैं।

      डॉक्टर की पत्नी पेशे से नर्स हैं और वह पटना के पीएमसीएच परिसर स्थित आईजीआईसी में पदस्थापित हैं। वे हिलसा आईं तब उनका सैम्पल लिया गया।

      डॉक्टर की पत्नी के अलावा कल 20 मई को कोरोना के 6 और मरीज मिले हैं। वे सभी प्रवासी मजदूर हैं। ये दूसरे राज्यों से बिहार आए हैं। सभी को अलग-अलग क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया है।

      मेडिकल टीम ने वहीं से उनका सैम्पल लेकर जांच के लिए पटना भेजा था। इनमें थरथरी की एक गर्भवती महिला भी शामिल हैं। आठ नए पॉजिटिव केस में चार महिलाएं व चार पुरुष हैं। इस बात की पुष्टि सिविल सर्जन डॉ राम सिंह ने की है।

      इधर, थरथरी प्रखंड की कचहरिया पंचायत निवासी गर्भवती महिला बीते 16 मई को सूरत से ट्रेन से आई थी। स्क्रीनिंग के बाद महिला को उच्च विद्यालय भतहर स्थित क्वारंटाइन सेंटर में भेज दिया गया था।

      इसके बाद अगले दिन गर्भवती होने के कारण उसे 17 मई को राजगीर के क्वारंटाइन सेंटर में भेज दिया गया। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे बिहारशरीफ के अजंता होटल के आइसोलेशन वार्ड में भेजने की तैयारी हो रही है।

      इधर, बिद में एक साथ तीन प्रवासी कामगारों में पॉजिटिव के लक्षण पाए गए हैं। इस तरह बिंद प्रखंड में कोरोना संक्रमित की संख्या बढ़कर 7 हो गई। बिद प्रखंड के विभिन्न क्वारंटाइन सेंटर में कुल 82 प्रवासियों को सैंपल जांच के लिए भेजा गया था, जिसमें अबतक 7 प्रवासी पॉजिटिव पाए गए हैं।

      बिंद पीएचसी के डॉ अमित कुमार ने बताया कि 68 लोगों का सैंपल पहले भेजा गया गया था, जिसमे चार की रिपोर्ट पॉजिटिव आया था। 17 मई को 14 लोगों के सैंपल भेजे गए थे। इनमें तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें दो महिला व एक पुरुष है।

      इसी प्रकार आज हरनौत के एक प्रवासी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। दूसरे राज्यों से लौटे प्रवासी कामगारों में लगातार कोरोना पॉजिटिव के लक्षण मिलने से लोगों में दहशत है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!