अन्य
    Thursday, March 28, 2024
    अन्य

      महुआ पेड़ से यूं लटकी मिली विवाहिता का शव, प्रेमी द्वारा हत्या की आशंका

      विवाहित युवती का शव देखने से उसकी हत्या चार-पांच दिन पूर्व की गई प्रतीत होती है। उसकी संभवत हत्या कर इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश में लाश को पेड़ से रस्सी के सहारे लटका दिया गया

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क)। बिहार के बांका जिले के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के अंबार गांव में महुआ के एक पेड़ से लटकी हुई एक 22 वर्षीय युवती की लाश मिली है। जिसकी पहचान जिले के बौंसी थाना क्षेत्र अंतर्गत खिजुरमुड़िया गांव की प्रियांशु हांसदा के रूप में की गई है।

      परिजनों के अनुसार प्रियांशु कुछ दिन पहले एक रिश्तेदारी में गई थी, जहां से वापस नहीं लौटी। इसी बीच पेड़ से लटकी हुई उसकी लाश देखी गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लेने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

      मृतका की मां रानी मुर्मू के अनुसार वह अपने मामा के यहां बारात गई थी। शादी के बाद अपनी सहेलियों के साथ वह पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के अंबार गांव में गई थी, जहां से और सभी लोग तो वापस लौट गए, लेकिन प्रियांशु नहीं लौटी।

      उसके बारे में पूछने पर बताया गया कि एक युवक उसे अपनी बाइक पर बिठाकर कहीं ले गया है। कई दिनों से उसकी खोजबीन की जा रही थी। इसी बीच लोगों ने पहाड़ी के एक महुआ पेड़ से रस्सी के सहारे लटकी हुई उसकी लाश देखी।

      ऐसा माना जा रहा है। युवती की पहचान न हो, इसके लिए उसके चेहरे को प्लास्टिक से ढक दिया गया था और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया था।

      कहते हैं कि प्रियांशु की शादी एक वर्ष पूर्व बारापगार के साहब मुर्मू नामक युवक के साथ हुई थी। लेकिन वह अपने मायके में ही रह रही थी। उसका एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

      शादी के बाद वह ससुराल गई, लेकिन प्रेमी युवक उसके ससुराल जा जाकर भी उसे परेशान करता था। जिसके बाद ससुराल वालों ने उसे मायके पहुंचा दिया, जहां वह रह रही थी।

      वही प्रेमी युवक प्रियांशु बाइक से कहीं ले गया था। लेकिन इसी बीच उसकी लाश मिली। उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!