अन्य
    Friday, March 29, 2024
    अन्य

      बिहारः बेगुसराय में यूको बैंक से 6 लाख की लूट, सहरसा में गोली मार कर 7 लाख छीने

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क)। आज मंगलवार को अपराधियों ने बिहार में लूट की दो बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। ये वारदात बेगूसराय और सहरसा में हुई हैं।

      लूट की पहली वारदात बेगूसराय की है, जहां अपराधियों ने एक बैंक को निशाना बनाया। दिनदहाड़े अपराधियों ने चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के आकोपुर यूको बैंक की शाखा में धावा बोला। इस दौरान नकाबपोश अपराधियों ने तकरीबन छह लाख रूपए लूट कर आराम से चलते बने।

      वहीं सहरसा में सदर थाना क्षेत्र के पुरब बाजार स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के समीप बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े मोबाइल एजेंसी कर्मचारी सुनील कुमार ठाकुर को गोली मारने के बाद सात लाख रूपए छीन कर भाग निकले।

      सुनील को गंभीर हालत में इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!