Home बिहार थाना पर हमला, थानेदार समेत 4 पुलिसकर्मी जख्मी, 5 आरोपी गिरफ्तार

थाना पर हमला, थानेदार समेत 4 पुलिसकर्मी जख्मी, 5 आरोपी गिरफ्तार

0

“इस मामले में शामिल 5 आरोपी  अभी तक गिरफ्तार कर लिए गए हैं। जबकि डेढ़ दर्जन के खिलाफ एफ आई आर दर्ज किया गया है। घटना आज शुक्रवार की है…

बांका (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क)। बांका जिले के अमरपुर थाना पर हमला हुआ है। इस हमले में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय समेत 4 पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है। जिनका इलाज अमरपुर रेफरल अस्पताल में किया गया।

जानकारी के अनुसार अमरपुर पुलिस के एक दस्ते ने एक मामले में वांटेड इसी थाना क्षेत्र के कटोरिया गांव निवासी मोहम्मद शहजाद को गिरफ्तार किया था।

इस गिरफ्तारी के विरोध में मोहम्मद शहजाद के दर्जनों साथियों ने शुक्रवार की सुबह एकाएक थाना पर हमला कर दिया।

हालांकि उस वक्त थाना पर एक मुंशी के अलावा एक अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे जिनके साथ हमलावरों ने हाथापाई एवं मार पिटाई की।

इस बीच हंगामा सुनकर थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिसकर्मी थाना पर पहुंचे। जब वे थाना पर पहुंचे तो हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया। इस हमले में बताते हैं कि थानाध्यक्ष समेत चार पुलिसकर्मी चोटिल हो गए।

इस घटना के बाद थाना परिसर में मौजूद रिजर्व सुरक्षाकर्मियों ने मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई करते हुए हमलावरों को काबू में लिया।

जब तक सुरक्षाकर्मियों ने मोर्चा संभाला तब तक बड़ी संख्या में हमलावर फरार हो गए। लेकिन फिर भी पुलिस को पांच हमलावरों को गिरफ्तार कर लेने में सफलता मिल गयी।

एसपी अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि इस मामले में 18 आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। हमला करने के आरोप में 5 आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया है।

एसपी ने कहा कि थाना पर हमला करने का दुस्साहस करने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपी भी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

error: Content is protected !!
Exit mobile version