अन्य
    Thursday, April 25, 2024
    अन्य

      बिहार में 80 कोरोना पोजेटिव, आज सामने आए 8 नए मामले

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज डेस्क। बिहार में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। अब बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 80 पहुंच गई है। अचानक इतने मामले बढ़ने से हड़कंप मच गया है।

      BIHAR CORONA REPORT 1आज गुरुवार की शाम 6 नए मामले सामने आए हैं। जिन 6 लोगों कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। उसमें दो पुरुष 40 साल और 38 साल के हैं जबकि 4 महिला हैं सभी मुंगेर के रहने वाले हैं।

      बिहार के प्रमुख स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार ने ट्वीट कर जानकारी दी कि पॉजिटिव पाए गए लोगों में 4 महिलाएं एवं दो पुरुष शामिल हैं। महिलाओं की उम्र क्रमश: 55, 26, 20 और दो साल है। वहीं दोनों पुरुष 48 एवं 38 साल के हैं।

      ये सभी 6 लोग मुंगेर के रहने वाले हैं और उस मरीज के परिवार के हैं, जिसमें बुधवार को कोरोना की पुष्टि हुई थी।

      गुरुवार की सुबह भी दो कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला थे, इस तरह से सिर्फ आज ही सूबे में 8 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। सुबह में जो दो कोरोना पॉजिटिव केस मिला था, वो बक्सर के रहने वाले हैं और हाल ही में पश्चिम बंगाल से लौटे हैं।

      बिहार में कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित जिला सीवान है। यहां पर कुल 29 कोविड-19 मरीज मिले हैं। वहीं आज आए 6 नए केस के साथ मुंगेर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 14 हो गई है।

      इसके अलावा पटना और नालंदा में 6, बेगूसराय में 8, गया में 5, नवादा और गोपालगंज में 3, बक्सर में 2 व लखीसराय, भागलपुर, वैशाली में एक-एक मरीज मिले हैं।BIHAR CORONA REPORT

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!