अन्य
    Thursday, April 18, 2024
    अन्य

      आज मिले कोरोना के 7 नए मामले, कुल 41 संक्रमित, 2 की मौत

      झारखंड में कोरोना वायरस का मामला बढ़ता ही जा रहा है। रविवार को राज्‍य में कोरोना वायरस के 7 नए मामले सामने आए। रविवार को दोपहर तक 93 टेस्‍ट किए गए। इसमें 89 निगेटिव और चार पॉजिटिव पाए गए…”

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज डेस्क। राजधानी रांची के रिम्‍स में रविवार को दोपहर तक 93 संदिग्‍धों की जांच की गई। टेस्‍ट में 89 निगेटिव और चार पॉजिटिव केस पाए गए।

      दूसरे दौर में अब फिर तीन कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। रांची के रिम्‍स में 92 संदिग्‍धों की जांच में 89 निगेटिव और 3 पॉजिटिव केस मिले हैं। इस तरह झारखंड में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 41 हो गई।

      रिम्स निदेशक डॉ डीके सिंह ने रविवार को कुल सात पॉजिटिव मामले की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार एक मामला रांची के हिंदपीढ़ी, एक मेन रोड, एक रांची के बेडो प्रखंड और एक सिमडेगा का है।

       रांची का हिंदपीढ़ी इलाका कोरोना मरीजों का हब बनता जा रहा है। अधिकतर मामले यहीं से सामने आ रहे हैं।

      रविवार को सामने आए कोरोना के चार नए मरीजों में एक 42 वर्षीय शख्स रांची के हैदरी अपार्टमेंट पंजाब स्वीट हाउस, मेन रोड के पीछे रहता है। वहीं 17 वर्षीय युवक खैरिया टोली सिमडेगा का है। तीसरा कोरोना पॉजिटिव 24 वर्षीय युवक हिंदपीढ़ी तथा 58 वर्षीय बुजुर्ग बेड़ो का रहनेवाला है। बेड़ो बुजुर्ग कोरोना मरीज तब्‍लीगी जमात से जुड़े हैं।

      सभी मरीजों का इलाज रांची के रिम्‍स में चल रहा है। रांची की बात करें तो अब तक झारखंड की राजधानी में 21 मामले सामने आ गए हैं। इसमें एक की मौत हो गई है। मृतक व्‍यक्ति की पत्‍नी भी कोरोना पॉजिटिव है।

      इधर, तीन दिन पहले एक बच्‍चे को जन्‍म दिए एक महिला भी कोरोना पॉजिटिव है। उसका बच्‍चा भी रिम्‍स के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है। शनिवार काे भी रांची में कोरोना का एक मरीज मिला था।

      इसके अलावा धनबाद में एक मरीज टेस्‍ट में पॉजिटिव पाया गया था। शनिवार को रांची में मिला कोरोना मरीज वेस्‍टइंडीज का युवक है। वह 29 मार्च को पकड़े गए 17 विदेशियों में शामिल है।

      बच्‍चे को जन्‍म दी महिला का सदर अस्‍पताल में प्रसव हुआ था। इसलिए सदर अस्‍पताल को सील कर सैनिटाइज किया गया था। वहां कार्यरत सभी स्‍टाफ को क्‍वारंटाइन में भेज दिया गया है। धनबाद में शनिवार को मिला कोरोना पॉजिटिव रेलकर्मी है। वह डीआरएम ऑफिस गया था।

      रांची के रहने वाले एक रिटायर्ड डीडीसी की जान कोरोना वायरस के कारण चली गई। हालांकि वह गुरुग्राम में इलाजरत थे। इसलिए यह आंकड़ा झारखंड राज्‍य के साथ नहीं जोड़ा जाएगा।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!