अन्य
    Friday, April 19, 2024
    अन्य

      हार्डकोर नक्सली सुबोध शर्मा को दबोच गया पुलिस को सौंपा

      पुलिस चंगुल में आया हार्डकोर नक्सली गया जिला के महकार थाना क्षेत्र के धनसिंगरा गांव निवासी मदन मोहन सिंह का पुत्र सुबोध शर्मा है। इस नक्सली पर जहानाबाद, गया समेत अन्य जिलों में कई मामले दर्ज हैं……..”

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज (तालीब)। नालंदा पुलिस ने खुफिया सूचना के आधार पर इस्लामपुर थाना इलाके में छापामारी कर एक हार्डकोर नक्सली सुबोध शर्मा को दबोचा है।

      asp sp mishra action 1
      नालंदा एएसपी अभियान सत्यप्रकाश मिश्रा……

      एएसपी अभियान सत्यप्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में जहानाबाद पुलिस और एसएसबी की साथ हुई संयुक्त कार्रवाई के दौरान नक्सली सुबोध शर्मा पकड़ा गया है।

      एएसपी अभियान सत्यप्रकाश मिश्रा की मानें तो मिली खुफिया जानकारी के आधार पर एसएसबी और जहानाबाद पुलिस के साथ संयुक्त रूप से छापामारी कर नक्सली को पकड़ा गया।

      आरोपी नक्सली महीनों से किराए के मकान में छिपकर रह रहा था। घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया। आरोपी को जहानाबाद पुलिस ले गई।

      नक्सली महीनों से इस्लामपुर इलाका में किराए के कमरे में रह रहा था। पड़ोसियों को जब उसके हार्डकोर नक्सली होने की भनक मिली तो लोग हैरान रह गए।

      asp sp mishra action naksli subodh sarma
      हार्डकोर नक्सली सुबोध शर्मा……

      पुलिस कार्रवाई के दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

      सुबोध शर्मा 50 हजार इनामी नक्सली प्रद्युम्न शर्मा का नजदीकी है। 12 मार्च को गया पुलिस ने प्रद्युम्न शर्मा को दबोचने के लिए धनसिंगरा गांव में कार्रवाई की थी। उस समय शर्मा अपने सहयोगियों के साथ पइन किनारे खेत में बैठक कर रहा था।

      पुलिस पइन के समीप जाने के बजाय नक्सली सुबोध शर्मा के घर चली गई। जिसके बाद इनामी नक्सली फरार हो गया।

      सुबोध की गिरफ्तारी के बाद पुलिस आशांवित है कि जल्द ही इनामी नक्सली को पकड़ लिया जाएगा।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!