अन्य
    Saturday, April 20, 2024
    अन्य

      हटाए गए चंदन सिंहा, एस. कार्तिक होंगे नए सरायकेला एसपी, प. सिंहभूम-पलामू के एसपी भी बदले

      “IPS अजय लिंडा राज्य के पूर्व मंत्री और झारखंड विकास मोर्चा के नेता बन्धु तिर्की के भाई है। उन्हें पलामू का एसपी बनाया गया है….. “

      रांची (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क)। नक्सलियों पर नकेल कस पाने में विफल साबित हो रहे सरायकेला-खरसावां ज़िले के एसपी चंदन कुमार सिन्हा को हटा दिया गया है। उनको कहीं पदस्थापित नहीं किया गया है। चन्दन सिन्हा को पुलिस मुख्यालय में ही रहने को कहा गया है।

      2 5वहीं, सरायकेला-खरसावां ज़िले के नए एसपी एस कार्तिक को बनाया गया है। एस कार्तिक जमशेदपुर में सिटी एसपी के रूप में सफलता से काम कर चुके है और अभी मुख्यमंत्री सुरक्षा में विशेष शाखा में पदस्थापित थे।

      बता दें कि कि चन्दन कुमार सिन्हा भी सरायकेला-खरसावां ज़िले में पदस्थापित होने के पहले मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात थे।

      इसी तरह पश्चिमी सिंहभूम ज़िले के एसपी चंदन कुमार झा को हटाकर पुलिस मुख्यालय में विशेष शाखा में पदस्थापित किया गया है। चन्दन कुमार झा की जगह इंद्रजीत महथा को पश्चिमी सिंहभूम का एसपी बनाया गया है।

      इंद्रजीत महथा अभी पलामू के एसपी वर्तमान में पदस्थापित थे और इससे पहले सरायकेला-खरसावां ज़िले के एसपी रह चुके है।

      इसके अलावा राज्य सरकार ने अजय लिंडा को पलामू का एसपी बनाया गया है। हजारीबाग पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में प्रभारी के तौर पर अजय लिंडा पदस्थापित थे। अजय लिंडा राज्य के पूर्व मंत्री और झारखंड विकास मोर्चा के नेता बन्धु तिर्की के भाई है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!