अन्य
    Friday, March 29, 2024
    अन्य

      शराबबंदी के बाद जल जीवन हरियाली थीम रिजेक्ट, नहीं दिखेगी गणतंत्र दिवस परेड में झांकी

      बिहार की जल जीवन हरियाली थीम पर झांकी की अनुमति नहीं मिली। केंद्र ने दूसरे विषय पर झांकी की मांग बिहार से की लेकिन बिहार सरकार दूसरे विषय के लिए तैयार नहीं हुई…….”

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज डेस्क डेस्क। नई दिल्ली के राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड के दौरान इस बार भी बिहार की झांकी नहीं दिखेगीइस बार प्रस्ताव दिया गया था कि वह जल-जीवन-हरियाली अभियान को केंद्र में रख अपनी झांकी तैयार करेगा।

      nitish kumar1रक्षा मंत्रालय के अधीन कार्यरत कमेटी ने जल-जीवन-हरियाली अभियान को केंद्र के जलशक्ति मंत्रालय का विषय बता दिया। यह भी कहा कि यह विषय राज्य सरकार का नहीं हो सकता है।

      इस वजह से जल-जीवन-हरियाली अभियान पर झांकी बनाए जाने को अनुमति नहीं दी जा सकती है। बिहार सरकार कोई दूसरा प्रस्ताव दे।

      राज्य सरकार की ओर से कहा गया कि वह इस विषय को छोड़कर किसी अन्य विषय पर झांकी तैयार नहीं करेगी।

      थीम रिजेक्ट होने से बिहार सरकार के अधिकारियों के साथ-साथ लोगों में भी निराशा है। इस झांकी को लाइव देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग जुटते हैं।

      इसके अलावा करोड़ों लोग इसे टेलीविजन और इटरनेट के माध्यम से देखते है। बिहार की थीम को रिजेक्ट करने को मुख्य विपक्षी पार्टी राजद ने बिहार के साथ नाइंसाफी बताया है।

      राजद की ओर से ट्वीट कर लिखा गया कि शराबबंदी पर बिहार की झांकी को 2019 के दिल्ली के गणतंत्र दिवस समारोह में दिखाने से मना कर दिया गया।

      जल,जीवन,हरियाली पर बिहार सरकार की झांकी को 2020 के गणतंत्र दिवस समारोह में दिखाने से मना कर दिया गया। सीधे-सीधे बताओ कि बिहार को बेइज्जत कर रहे हो या नीतीश को या दोनों को?

      बिहार के अलावा पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र की झांकी भी इस साल के गणतंत्र दिवस पर नहीं दिखेगी, क्योंकि इन राज्यों के प्रस्ताव को भी केंद्र ने खारिज कर दिया है।

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!