अन्य
    Saturday, April 20, 2024
    अन्य

      राजगीर थानेदार ने एक्सपर्ट मीडिया का यूं नाम लेकर पीड़ित स्कूल संचालक संग की गाली-गलौज, पिटाई कर थाना से भगाया !

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क। बिहार के नालंदा जिले के राजगीर थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बीते देर शाम वह कर दिखाया है, जैसा कि उनके फितरत में आए दिन शामिल प्रतीत होता रहता है।

      rajgir sho open crime 3
      पीड़ित स्कूल संचालक व उसके परिजनों की मेडिकल रिपोर्ट……..

      खबर है कि कल देर शाम राजगीर थानेदार ने बदमाशों के कहर के शिकार एक पीड़ित स्कूल संचालक को मारपीट कर थाना से भगा दिया। थानेदार की पीड़ा है कि एक्सपर्ट मीडिया न्यूज तक सूचना कैसे पहुंच गई।

      राजगीर के बोधिसत्व नगर निवासी एवं बोधित्सव पब्लिक स्कूल के संचालक राजन सिन्हा ने बिहार सरकार के प्रधान सचिव आमीर सुबहानी (गृह विशेष विभाग), पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पाण्डेय एवं नालंदा एसपी नीलेश कुमार को भेजे आपातकालीन पत्र में राजगीर थानेदार संतोष कुमार सह पुलिस अंचल निरीक्षक द्वारा कानून को हाथ में लेकर दोषी बदमाशों पर कार्रवाई करने के बजाय मीडिया में चली खबर के बोल कर गाली-गलौज के साथ मारपीट करने की शिकायत की है।

      rajgir sho open crime 2 1
      थानेदार की पिटाई के बाद स्कूल संचालक की शिकायत…..

      स्कूल संचालक राजन सिन्हा ने लिखा है कि दिनाकः 20.10.2019 दिन रविवार को कुछ बदमाशों ने स्कूल में घुसकर उनके व उनके परिजनों के साथ मारपीट की और 20 लाख रुपए की रंगदारी मांगी। इसकी वारदात की प्राथमिकी दर्ज करने के लिए उसी दिन 8 बजे आवेदन दिया। जिसकी रिसिविंग नहीं दी गई और बोला गया कि कल सुबह 10-11 बजे आओ। जब 11 बजे गए तो बोला गया कि 2 बजे आइए। अभी थाना प्रभारी नहीं हैं।

      उसके बाद शाम को करीब 6.20 बजे थाना गया तो थाना प्रभारी बोले कि एक्सपर्ट मीडिया नेटवर्क में न्यूज कौन दिया। इस मैंने (राजन सिंहा) कहा कि मेरे लोगों में से किसी ने दिया होगा। इस पर थानेदार संतोष कुमार खूब डांटने लगे कि तुम्हीं को 420 में फंसा देंगे। इस पर जब कहा कि आप ऐसा कैसे कर सकते हैं।

      इतना सुनते ही थानेदार आगबबूला हो गए और मेरे कान पर दो-तीन थप्पड़ लगा दिए। उनकी मार से मैं गिर पड़ा और गंभीर रुप से घायल हो गया तथा बांए हाथ का हथेली भी पीछे से कट गया। फिर पुलिस के डर से रात में घर नहीं जा सका और राजगीर में ही छुप कर अपना ईलाज कराया।

      पहले बदमाश और फिर पुलिस उत्पीड़न के शिकार राजन सिन्हा ने तत्काल जान-माल-परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए थानेदार पर विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

      श्री सिन्हा ने अपने शिकायत आवेदन के साथ थानेदार द्वारा की गई पिटाई का मेडिकल रिपोर्ट, दिनांकः 20.10.2019 को थाना में दी गई आवेदन, घटना की वीडियो एवं बदमाशों द्वारा पिटाई का मेडिकल रिपोर्ट की छायाप्रति भी संलग्न की है।

      rajgir open crime 2
      राजगीर पुलिस थाना में दी गई आवेदन, थानेदार ने अब तक दर्ज नहीं की एफआईआर…

      देखिए वीडियोः आखिर क्या था मामला………….

      [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=a5DucbOHPJg[/embedyt]

       

          

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!