अन्य
    Saturday, April 20, 2024
    अन्य

      रजरप्पा मंदिर परिसरः देखते-देखते भैरवी नदी की धार में यूं बह गया नालंदा का शराबी युवक

      रजरप्पा मंदिर परिसर को चीरते हुए भैरवी नदी गुजरती है। पहाड़ी नदी होने के कारण इसकी धार काफी तेज होती है और यहां ठीक नीचे में दामोदर नदी बहती है। इस नदी की भी धारा भी काफी तेज बहती है। जहां दोनों नदी का संगम है………….”

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क। बीते दिन दोपहर बाद करीब 3:45 बजे झारखंड के रामगढ़ जिला अवस्थित प्रसिद्ध सिद्धपीठ रजरप्पा छिन्नमस्तिका मंदिर परिसर से गुजरने वाली भैरवी नदी में करीब 25 वर्षीय एक युवक देखते ही देखते बह गया।

      रजरप्पा मंदिर पुलिस कैंप के प्रभारी सुरेंद्र मंडल के अनुसार उक्त युवक भैरवी नदी में नहा रहा था। इसी दौरान अचानक वह पानी की धार में बहाने लगा। यह देखकर वहां मौजूद पुलिस के जवान आशीष कुमार सिंह समेत अन्य लोगों ने बचाने का प्रयास किया। परंतु वह बहते रहा।rajrappa mandir hadsa 1

      पुलिस के जवान ने उसे लाठी लेकर उसे पकड़ने को कहा, परंतु वह इंकार कर गया। इस प्रकार वह देखते-देखते भैरवी नदी होते हुए संगम स्थल पर गिरकर दामोदर में बह गया।

      उसके बाद दामोदर भैरवी के संगम स्थल से कुछ ही दूरी पर पानी टंकी के समीप भी पुलिस के जवानों और गोताखोरों ने व्यक्ति की खोजबीन की, परंतु कुछ पता नहीं चला।

      घटना के बाद पुलिस ने उनके परिजनों की भी खोजबीन की, परंतु आसपास देखने पर उसका कोई भी जानकार नहीं मिला। युवक कहां का था और किसलिए नदी में बहा, यह कोई बताने की स्थिति में नहीं है।

      प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक भैरवी नदी की बीच धारा अंदर जाकर शराब के नशे में धुत होकर डांस कर रहा था। कई लोगों ने उसे मना किया, लेकिन वह मनाने को तैयार नहीं था। कुछ देर के बाद वह देखते ही देखते तेज नदी की धारा में बह गया।

      एक दुकानदार के अनुसार मंदिर में पूजा करने की मंशा से आए युवक शराब के नशे में धुत था और उसने पूजा सामग्री भी खरीदी थी। इस दौरान वह 3-4 बार बिहार के सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा का रहने वाले की जिक्र कर रहा था। हो सकता है कि वह नालंदा के ही किसी इलाके का रहने वाला हो।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!