अन्य
    Friday, April 19, 2024
    अन्य

      मेला देख घर लौट रही पांच बच्चियों संग गैंगरेप से फिर सहमे लोग

      पुलिस मामले की जांच कर रही है और दावा कर रही है कि सबकी पहचान हो गयी है और सबको दबोच लिया जायेगा…..”

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज डेस्क। झारखंड की राजधानी रांची के सटे खूंटी जिले में एक बार फिर से झारखंड को शर्मसार कर देने वाली वारदात हुई है।

      खूंटी के कालामाटी के पास पांच आदिवासी बच्चियों के साथ बदमाशों ने सामूहिक बलात्कार (गैंगरेप) की वारदात को अंजाम दिया है। एक साल पहले ही पांच लड़कियों का इसी तरह से गैंगरेप खूंटी जिले में ही हुई थी, जिससे पूरा देश सहम गया था।

      खूंटी से ही सांसद चुनकर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा बने हैं।

      khunti gangrae 1खबर है कि  मकर संक्रांति के अवसर पर खूंटी जिले के रंग रोडी मेला से करीब छह लड़कियां अपने गांव फूंदी लौट रही थी। इसी दौरान कालामाटी गांव के पास करीब सात लड़कों ने उन सारी लड़कियों को सुनसान इलाका देखकर पकड़ लिया और बारी-बारी से बलात्कार करने लगे।

      मौके से दो लड़कियां भागने में कामयाब रही। भागने वाली लड़कियां किसी तरह घर पहुंची तो उन लोगों ने गांव के लोगों से सारी जानकारी दी। सामूहिक बलात्कार के बाद पीड़ित लड़कियां किसी तरह अपने घर पहुंची तो उन लोगों ने सबको घटना के बारे में जानकारी दी, जिसके बाद मुखिया ने इसकी जानकारी खूंटी पुलिस को दी।

      खूंटी पुलिस ने सबका इलाज करने की प्रक्रिया शुरू की गयी है। मेडिकल जांच करायी गयी है। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है।

      बता दें कि पिछले साल खूंटी जिले के कोचांग इलाके में सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के लिए नाटक कर लौट रही पांच लड़कियों के साथ गैंगरेप हुआ था।

      इस मामले में सात युवकों को गिरफ्तार किया गया था। बंदूक की नोंक पर इस कांड को अंजाम दिया गया था। इस मामले से देश भर में सनसनी फैल गयी थी।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!