अन्य
    Friday, April 26, 2024
    अन्य

      मुर्गी विवाद के केस में 40 हजार घूस ले रहा था ASI, चढ़ा निगरानी के हत्थे

      कहते हैं निगरानी डीएसपी……

      मुर्गी को लेकर जानकी देवी और उनके पड़ोसी विपिन ठाकूर से विवाद हो गया था।  इसी मामले में एएसआई संतोष कुमार राम ने जानकी देवी से चालीस हजार रुपये की मांग कर रहा था….”

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। पटना से आई निगरानी टीम ने बेतिया जिले के शिकारपुर थाना के एएसआईर संपोष कुमार राम को चालीस हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों धर-दबोचा और उसे अपने साथ ले लौट गई।       

      गिगरानी डीएसपी पीएन सिंह ने बताया कि नरकटियागंज के पुरानी बजार निवासी जानकी देवी पति गुड्ड मल के आवेदन पर यह कार्रवाई की गई है।

      मामला यह है कि मुर्गी को लेकर जानकी देवी और उनके पड़ोसी विपिन ठाकूर से विवाद हो गया था। इस मामले में विपिन ठाकुर ने शिकारपुर थाने में आवेदन देकर जानकी देवी पर आरोप लगाया था। जिसकी जांच शिकारपुर थाने में पदस्थापित एएसआई संतोष कुमार राम कर रहे थे।

      इसी क्रम में एएसआई संतोष कुमार राम ने जानकी देवी से चालीस हजार रुपये की मांग कर रहा था। जिसके बाद जानकी देवी ने इस संबंध में निगरानी से संपर्क किया था।

      इसके बाद जानकी देवी के शिकायत पर कार्रवाई करते हुए निगरानी टीम ने गुरुवार को जानकी देवी से चालीस हजार रुपया रिश्वत लेते एएसआई संतोष राम को गिरफ्तार किया। इस निगरानी टीम में पुलिस निरीक्षक विजय चौधरी समेत आधा दर्जन पुलिस कर्मी शामिल थे।

      कहती हैं पीड़िता जानकी देवी….

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!