अन्य
    Friday, March 29, 2024
    अन्य

      भ्रष्टाचारः उद्घाटन के पहले ही यूं भरभरा गया 4.38 करोड़ का पुल

      29 मार्च, 2016 को इसका निर्माण पूरा हो गया। इसके बाद भुगतान के लिए बिल प्रस्तुत किया गया। 13 जुलाई, 2016 को 4.38 करोड़ का भुगतान कंपनी को कर दिया गया। इस पुल का विधिवत उद्घाटन भी अब तक नहीं हो पाया था……”

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। झारखंड के गोड्डा में पथरगामा प्रखंड की कोरका घाट पंचायत के पकड़िया ग्राम में चीर नदी पर 4.40 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पुल रविवार की देर रात धंस गया।

      POLTICAL CRUPTION GODDA 1वर्तमान विधायक अमित मंडल की गृह पंचायत कोरका घाट के पकड़िया में मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत करीब पौने तीन साल पूर्व मेसर्स दिव्या कंस्ट्रक्शन कंपनी ने इसका निर्माण कराया था। यह कंपनी पूर्व विधायक संजय यादव के भाई वकील यादव की पत्नी की बताई जा रही है।

      जानकारी के मुताबिक, 11 अक्टूबर, 2014 को मेसर्स दिव्या कंस्ट्रक्शन कंपनी ने इसके निर्माण के लिए विशेष प्रमंडल गोड्डा के साथ एग्रीमेंट किया था। कनीय अभियंता महेंद्र तिवारी की देखरेख में इसका निर्माण कराया गया।

      स्थानीय सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने फेसबुक पर लिखा है कि उन्होंने पुल निर्माण में पूर्व में ही अनियमितता की शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सबको मैनेज कर लिया गया।

      उन्होंने लिखा है कि शिकायत के बाद अभियंता को प्रोन्नति भी दे दी गई। विधायक अमित मंडल का भी कहना है कि उन्होंने भी पुल निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत की थी, लेकिन विभाग ने इस पर ध्यान नहीं दिया।

      घटना की जानकारी मिलने के बाद विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता श्रवण कुमार सिन्हा गायब हैं। उनका मोबाइल भी आफ है।

      उपायुक्त किरण कुमारी पासी के निर्देश पर एसडीओ फुलेश्वर मुर्मू ने सोमवार को जाकर पुल का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने उनके समक्ष शिकायतों की झड़ी लगा दी।

      एसडीओ ने कहा कि तीन साल के अंदर पुल का टूटना दुखद है। मामले की जांच की जा रही है। निर्माण कंपनी को नोटिस भेजी जाएगी जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!