अन्य
    Saturday, April 20, 2024
    अन्य

      बैल खरीदने में विफल किसान ने यूं लगा ली फांसी

      “बीरसाईं उरांव की आत्महत्या के बाद झारखण्ड में दो महीने के अंदर आत्महत्या करने वाले किसान की संख्या 5 हो गई। इससे पहले 3 किसान रांची जिले में और एक किसान लोहरदगा में आत्महत्या कर चुका है।”

      gumla kisan susite 2झारखण्ड के गुमला जिला के घाघरा थाना क्षेत्र के बड़काडीह गांव में आर्थिक तंगी से परेशान एक किसान बिरसई उरांव ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार बैल नही खरीद पाने के कारण से किसान परेशान था।

      gumla kisan susite 1मृतक की पत्नी सुकरी देवी ने बताया कि वह दरवाजा बंद करने गया था और बाहर निकला। इसके बाद वह घर नहीं लौटा।

      हालांकि घटना की सूचना पाकर जिले के डीसी श्रवण सहाय और एसपी चंदन झा संयुक्त रूप से मृतक के घर बड़काडीह पहुंचे और मृतक की पत्नी सुकरी देवी से उनकी आर्थिक स्थिति को समझा।

      गुमला डीसी ने मृतक की पत्नी सुकरी देवी को 10,000 रुपये की आर्थिक सहायता भी दी।

      दो महीने के अंदर 5 किसानों ने की आत्महत्या

      बीरसाईं उरांव की आत्महत्या के बाद झारखण्ड में दो महीने के अंदर आत्महत्या करने वाले किसान की संख्या 5 हो गई।

      इससे पहले 3 किसान रांची जिले में और एक किसान लोहरदगा में आत्महत्या कर चुका है।

      मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मृतक किसान के आश्रितों को 2-2 लाख रुपये मुआवजा देने का भी घोषणा किया था। (देहाती दुनिया)

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!