अन्य
    Wednesday, April 24, 2024
    अन्य

      बीच सड़क यूं अव्यवस्था फैला रही है ट्रैफिक पुलिस, लोगों का भारी विरोध

      “ट्रैफिक पुलिस के कारगुजारियों पर लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसे अविलंब बंद करने की भी मांग की है…”

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क (वीरेन्द्र मंडल)। आदित्यपुर–कांड्रा मुख्य मार्ग स्थित सबसे व्यस्ततम शेर-ए-पंजाब चौक पर सुबह शाम हेलमेट चेकिंग के नाम पर आम राहगीरों को ट्रैफिक पुलिस द्वारा जबरन रुकवा कर परेशान किए जाने और बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चालकों को दौड़ाकर पकड़े जाने का स्थानीय लोगों ने पुरजोर विरोध किया है।

      इसी क्रम में बुधवार को हेलमेट चेकिंग अभियान के दौरान भाग रहे एक आम राहगीर को ट्रैफिक पुलिस के एस आई आर जे शर्मा द्वारा दौड़ाकर पकड़े जाने का स्थानीय लोगों ने भी पुरजोर विरोध किया।

      1 11स्थानीय निवासी एवं राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव अर्जुन यादव ने कहा है कि ट्रैफिक पुलिस द्वारा आम राहगीरों के साथ अपराधीयो जैसे बर्ताव किया जा रहा है।  जिससे सड़क पर दुर्घटना होने की प्रबल संभावना बनी रहती है।

      उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी गम्हरिया लाल बिल्डिंग में अभियान के दौरान भागने से कई बाइक सवार की मौत हो चुकी है।

      अर्जुन यादव ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस राजस्व संग्रह के चक्कर में आम लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रही है, जिस पर जिले के एसपी को ध्यान देना चाहिए।

      उन्होंने ट्रैफिक के दोषी पुलिस पदाधिकारियों पर भी कार्रवाई की मांग की है।

       इधर ट्रैफिक पुलिस के एस आई आरजे शर्मा ने बताया कि बिना हेलमेट जा रहे बाइक सवार को ट्रैफिक पुलिस जवानों द्वारा पकड़ा गया था। इस बीच गाड़ी पकड़कर फाइन काटे जाने के दौरान ही बाइक सवार अपनी बाइक लेकर भागने लगा, जिसे पकड़ा गया है।

      उन्होंने कहा की हेलमेट चेकिंग अभियान से बचने के कारण बाइक सवार भागते हैं। नतीजतन अपने गलती के कारण वे दुर्घटना का शिकार होते हैं और इसका आरोप ट्रैफिक पुलिस के जवानों पर लगाया जा रहा है, जो कि सरासर गलत है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!