अन्य
    Friday, March 29, 2024
    अन्य

      बाल किशोर गृह की यह तस्वीर देख प्रसन्न हुए नालंदा जिला-सत्र न्यायाधीश

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क। आज विश्व के सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश अपना भारत के 71वें गणतंत्र दिवस 26 जनवरी की पूर्व संध्या पर नालंदा जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्याम किशोर झा बिहार शरीफ के दीपनगर अवस्थित बाल सुधार गृह में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे और वहां के बच्चों की सांस्कृतिक प्रतिभा एवं उत्पन्न वातावरण को देख काफी प्रसन्नचित नजर आए…

      nalanda bal kishore grih 4इस मौके पर बाल किशोर न्याय परिषद के प्रधान न्यायिक दण्डाधिकारी सह अ. मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी मानवेन्द्र मिश्रा, जिला बाल सरंक्षण इकाई के सहायक निदेशक विनोद ठाकुर, जिला बाल सरंक्षण पदाधिकारी ब्रजेश मिश्र, अधीक्षक पंकज कुमार, अभियोजन पदाधिकारी राजेश पाठक, सद्स्य धर्मेन्द्र कुमार, केशव आदि भी मौजूद थे।

      आयोजित इस महती सांस्कृतिक कार्यक्रम में बाल किशोरों द्वारा सामाजिक मुद्दों को लेकर मधुर गीत संगीत पर अपनी कला का काफी प्रशंसनीय प्रदर्शन किया गया।

      ऐसे तो बच्चों के सारे प्रस्तुति मनमोहक रहे, लेकिन उनके द्वारा प्रस्तुत बिहार में प्रतिबंध के बाबजूद शराब जैसे ज्वलंत विषय आधारित प्रस्तुत नाट्य गीत कला अद्भूत दिखे। उनका स्वागत भी बच्चों द्वारा बनाए गए सुंदर गुलदस्ता भेंट से हुआ। 

      इसके पहले जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्याम किशोर झा ने बाल सुधार गृह का काफी बारीकी से अवलोकन किया। बच्चों द्वारा दीवारों पर उकेरी गई लाजबाव चित्र-कथा से लेकर हो रही खेती-बारी का भी जायजा लिया। वे आलू, मूली, प्याज, साग आदि की खेती के साथ तालाब में तैरती मछलियां देख काफी प्रसन्न दिखे।

      nalanda bal kishore grih 3nalanda bal kishore grih 2nalanda bal kishore grih 6nalanda bal kishore grih 8 nalanda bal kishore grih 7

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!