अन्य
    Wednesday, April 24, 2024
    अन्य

      फसल काटने जा रही ट्रैक्टर पलटी, 3 महिला समेत 4 की मौत, 25 लोग घायल

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। बिहार के शेखपुरा जिले से एक बड़ी दर्दनाक हादसा की खबर मिल रही है। कोरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुरौनी मोड़ के पास एक अनियंत्रित ट्रैक्टर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। इस हादसे में चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 25 लोग गंभीर रूप से घायल हो  गए। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

      hadsa1जानकारी के अनुसार सभी लोग ट्रैक्टर पर सवार होकर टाल क्षेत्र में दलहन फसल काटने को जा रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित ट्रैक्टर पलट गया। सभी मृतक और घायल कोरमा थाना क्षेत्र के कटारी गांव के बताए जा रहे हैं।

      इस हादसे में जिन 4 लोगों की मौत हुई है, उनमें लालपरी देवी, नूनवती देवी, पार्वती देवी और बबलू राम के रूप में मृतकों की पहचान की गई है।

      हादसा की सूचना पाते ही स्थानीय पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर आगे की कार्रवाई कर रहे हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी लोग गौरा टाल फसल काटने जा रहे थे और  इसी दौरान हादसा हो गया।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!