अन्य
    Thursday, April 18, 2024
    अन्य

      पुलिस को नहीं मिली रिमांड, बेऊर जेल भेजे गए अनंत सिंह, 30 को होगी फिर पेशी

      मोकामा विधायक अनंत सिंह को पांच दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। 30 अगस्त को फिर से बाढ़ कोर्ट में उनकी पेशी होगी………….”

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क ब्यूरो)। बिहार के बाहुबली नेता और मोकामा से निर्दलीय विधायक अनंत सिंह का अब नया ठिकाना पटना का बेऊर जेल होगा।ANANT SINGH

      दिल्ली से पटना लाने के बाद उन्हें बाढ़ कोर्ट में कड़ी सुरक्षा के बीच पेश किया गया। जहाँ रविवार की छुट्टी के बाद भी अनंत सिंह की पेशी हुई, वहाँ से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने का फैसला सुनाया गया।

      शुक्रवार को बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने दिल्ली के साकेत कोर्ट में सरेंडर किया था।जहाँ से बाढ़ एएसपी लिपि सिंह ने उन्हें दिल्ली से अपनी अभिरक्षा में लाकर बाढ़ कोर्ट में पेश की।

      बाढ़ कोर्ट में पेशी के दौरान पटना पुलिस ने अनंत सिंह के रिमांड की मांग की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। अब पटना पुलिस फिर से सोमवार को रिमांड के लिए अर्जी दायर करेगी।

      फिलहाल विधायक अनंत सिंह को न्यायिक हिरासत में बेउर जेल के लिए भेज दिया गया है। अनंत सिंह का अब नया ठिकाना कैदी के रूप में वही होगा। वैसे देखा जाए तो अनंत सिंह का बेउर जेल से पुराना नाता रहा है। वह पहले भी यहाँ रह चुके हैं।

      मोकामा विधायक अनंत सिंह को बेउर जेल शिफ्ट करने से पहले गर्दनीबाग में उनका मेडिकल चेक अप किया गया।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!