अन्य
    Thursday, April 25, 2024
    अन्य

      पटना में डॉक्टर पुत्र का अपहरण, बेगूसराय में कोचिंग संचालक की हत्या

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज।  बिहार में अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना में सामने आया है। पटना के रूपसपुर इलाके से एक बड़े डॉक्टर के बेटे का अपहरण हुआ है। उधर बेगूसराय जिले में एक बार फिर से अपराधियों का तांडव देखने को मिला है। एक कोचिंग संचालक को गोली मार दी गई है। घटना के बाद से ही इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

      पटना में डॉक्टर पुत्र के अपहरण की बात साबित तब हुई है, जब फिरौती की मांग सामने आई है। इस मामले में किडनैपरों ने 50 लाख रुपये की फिरौती की मांग की है। पटना एसएसपी मनु महाराज खुद मामले को देख रहे हैं।

      जानकारी के मुताबिक जिस लड़के को किडनैपरों ने उठाया है, उसका नाम शिवम बताया जाता है। शुक्रवार को किडनैपरों ने शिवम के घरवालों को कॉल किया और 50 लाख की फिरौती की डिमांड रख दी।crime BIHAR 1

      अपहर्ताओं ने दिन के लगभग 10 बजे फोन कर फिरौती मांगी और नहीं देने पर अंजाम भुगतने को तैयार रहने की धमकी भी दी। अपराधियों ने डॉक्टर को उनके ही बेटे के मोबाइल से फोन किया था।

      डॉक्टर ने तत्काल रूपसपुर थाने से संपर्क किया और पुलिस को घटना की जानकारी दी। मामला संज्ञान में आते ही पटना पुलिस के विशेष सेल की टीम और कई थाने की पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी में जुट गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

      कहते हैं कि अपहर्ताओं ने डॉक्टर के बेटे को कोथवां गांव में रखा था। हालांकि अपराधियों को पुलिस के ऑपरेशन की भनक लग गई और वे वहां से लड़के का लेकर फरार हो गए। इधर पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।

      डॉक्टर का नाम शशिभूषण बताया जा रहा है। धरवालों से हुई बातचीत में यह जानकारी मिली कि उनका 15 वर्षीय बेटा दानापुर के बीबीगंज स्थित एक कोचिंग संस्थान में पढ़ाई करने गया था और ट्यूशन में छुट्टी होने के बाद कोथवां के ही कुछ लड़के उसे झांसा देकर अपने साथ ले गए और उसका अपहरण कर लिया।

      उधऱ, शुक्रवार की देर रात बेखौफ अपराधियों ने बेगूसराय में एक बड़ी वारदात घटना को अंजाम दिया। एक कोचिंग संचालक की गोली मार कर हत्या कर दी। रात करीब 11 बजे रतनपुर ओपी के पर ये वारदात हुई है। जहां पिपरा में अपराधियों ने प्राइवेट शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी।

      घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी का माहौल हो गया। लोग इधर उधर भागने लगे। लेकिन वारदात के बाद अपराधी अंधेरे का फायदा उठा निकल भागे।

      उधर सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्पॉट से सबूत जुटाने शुरु किए। पुलिस ने घटना स्थल से देसी पिस्टल का दो खोखा एवं चार जिंदा गोली बरामद किया है।

      शेखपुरा जिला के पैन निवासी अनिल कुमार सिंह की हत्या हुई है। अनिल पिपरा में डेरा लेकर रहते थे। और बच्चों को कोचिंग पढ़ाते थे।

      शुक्रवार की रात कोचिंग पढ़ाकर लौटते समय डेरा के पास अपराधियों ने गोली मार दिया। जिससे मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!