अन्य
    Saturday, April 20, 2024
    अन्य

      नालंदाः नाती का शव कंधे पर लेकर अस्पताल-थाना यूं भटकता रहा वृद्ध !

      बिहार के सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में सरकारी तंत्र पर उस समय एक शर्मनाक सवाल खड़ा हो गया, जब एक वृद्ध अपनी नाती की लाश कंधे पर लेकर अस्पताल-थाना के बीच झुलते नजर आए.…….”  

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज (चुन्नु चन्द्रवंशी)। नालंदा जिले के हिलसा नगर में फिर एक बार सिस्टम पर सवाल खड़ा हो गया है। पूरा मामला हिलसा के अनुमंडलीय अस्पताल का है, जहां सुशासन की व्यवस्था की फिर पोल खुली है।  

      sarmshar nalanda 1मृत घोषित किए जाने के बाद अस्पताल में एंबुलेंस नहीं रहने के कारण परिजन अपने कंधे पर ही बच्चे के शव को थाने ले जाते को विवश नजर आए। पुलिस भी अस्पताल नहीं पहुंची।

      दरअसल हिलसा थाना अंतर्गत गुलनी गांव में तालाब में डूबने से एक 3 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई थी। उसके बाद परिजन उसे हिलसा के अनुमंडलीय अस्पताल लाये, जहां चिकित्स्कों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

      ऐसी घटना के बाद भी पुलिस अस्पताल नहीं पहुंची।  मामला दर्ज करवाने मृतक के नाना को थाने भेज दिया गया। जहां उन्हें एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं कराई गयी। जिसके बाद बच्चे के नाना शव को अपनी वृद्ध कंधे पर ही लेकर थाने तक पहुंचे।

      कहा जाता है कि हिलसा पासवान टोला निवासी रोशन कुमार के 3 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार 5 दिनों से अपने ननिहाल गुलनी में रह रहा था। बीती शाम वह बच्चों के साथ खेल रहा था, उसी दौरान तालाब में डूब गया। जिससे उसकी  की मौत हो गई।

      [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=Czln2MCEMYM[/embedyt]

       

      [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=mBg6eBm4Llw[/embedyt]

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!