अन्य
    Friday, April 19, 2024
    अन्य

      नांलदा के 12 प्रखंडों समेत सूबे के 350 बीडीओ ईधर-उधर

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार सरकार ने प्रशासनिक महकमे में बड़ा उलटफेर किया है। ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 350 प्रखंड विकास पदाधिकारियों के  एक साथ तबादले की अधिसूचना जारी कर अचानक सबको हैरान कर दिया है।

      ग्रामीण विकास विभाग ने पर्यवेक्षकीय संवर्ग के पदाधिकारियों को भी प्रखंड विकास पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त करते हुए पदस्थापित किया है। इसमें अनेक प्रतीक्षारत अफसर भी शामिल हैं।bihar bdo trancfer 1

      प्रखंड विकास पदाधिकारियों का तबादला राज्य सरकार ने इतने बड़े पैमाने पर कई साल बाद किया है। हाल ही में सरकार ने बड़े पैमाने पर आईएएस और आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया था।

      इस तबादले को चुनाव की तैयारी माना जा रहा है। इसके मद्देनजर एक बार फिर से बड़े पैमाने पर तबादला होने की संभावना है। कई डीएम और एसपी बदले जा सकते हैं या उनका इधर से उधर होना तय है।

      सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को दो दिनों के अन्दर नए स्थान पर योगदान देने का निर्देश सरकार ने दिया है। इतने बड़े पैमाने पर बीडीओ के तबादले को लेकर एक बार फिर बिहार  की राजनीति के गरमाने की संभावना  है।

      एक लंबे अरसे से मंत्री, सांसद और विधायक अपने-अपने क्षेत्र में मनपसंद अधिकारियों के तबादले को लेकर सरकार पर दबाव बनाए हुए थे।

      नालंदा में कहां से आये…
      1. बीडीओ नगरनौसा – रितेश कुमार पिपराठोथि पूर्वी चंपारण
      2. बीडीओ हरनौत – मनीषा प्रसाद प्रतीक्षारत
      3. बीडीओ सरमेरा – नन्द किशोर इमामगंज गया
      4. बीडीओ बिहार शरीफ – राजीब रंजन चकई जमुई
      5. बीडीओ परबलपुर – बिजय कुमार सिंह रामगढ़ चौक लखीसराय
      6. बीडीओ करायपशुराय – मीनू श्रीवास्तव स0परि0 पदाधिकारी पटना
      7. बीडीओ रहुई – विवेक कुमार कुर्था अरवल
      8. बीडीओ हिलसा – राजदेव कुमार रजक छौड़ाही बेगूसराय
      9. बीडीओ गिरियक – धर्मवीर कुमार परसा सारण
      10. बीडीओ बिंद – सूरज कुमार असरगंज मुंगेर
      11. बीडीओ सिलाव – अंजनी कुमार रोह नवादा
      12. बीडीओ राजगीर – रज्जन लाल निगम कहलगांव भागलपुर

      नालंदा जिला से कहां से गये…

      1. बीडीओ नगरनौसा अरविंद कुमार -जलालपुर सारण
         2.बीडीओ हरनौत – देवेंद्र कुमार दानापुर पटना
        3.बीडीओ सरमेरा – कुंदन कुमार अकोठीगोला रोहतास
        4.बीडीओ बिहार शरीफ – अंजन दत्ता जितवारपुर समस्तीपुर
        5.बीडीओ परबलपुर – सुरेंद्र प्रसाद शंभूगंज बांका
        6.बीडीओ करायपशुराय – प्रेम राज गोरौल वैशाली
        7.बीडीओ रहुई – सुमित कुमार कोथा कटिहार
        8.बीडीओ हिलसा – अजय कुमार काको जहानाबाद
        9.बीडीओ गिरियक – उदय कुमार खिजरसराय गया
        10.बीडीओ बिंद – राकेश कुमार सिंह रामगढ़वा प0 चंपारण
        11.बीडीओ सिलाव – अलख निरंजन बंदरा मुजफ्फरपुर
        12.बीडीओ राजगीर – आनन्द मोहन राघोपुर वैशाली
      2. Bihar bdo transfer list..

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!