अन्य
    Saturday, April 20, 2024
    अन्य

      डीएम के निर्देश पर यूं चलाया गया गड्ढा खोदो अभियान

      नगरनौसा। नालंदा जिले के नगरनौसा प्रखंड के दामोदरपुर बलधा पंचायत  को जल्द से जल्द खुले में शौचमुक्त पंचायत बनाने को लेकर पंचायत क्षेत्र में शौचलय निर्माण कार्य को गति देने एवं व्यापक जन जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से शनिवार के दिन पंचायत के वार्ड नंबर 10 एवं 11 में गड्ढा खोदो अभियान चलाया गया।

      इस दौरान दर्जनों शौचलय निर्माण को लेकर गढ्ढा खोदा गया। गढ्ढा खोदो अभियान जिलाधिकारी डॉक्टर त्यागराजन एमएस के निर्देश पे पंचायतों को जल्द से जल्द ओडीएफ घोषित करने को लेकर चलाया गया।nagarnaussa 1

      इस बात की जनकारी देते हुए पीओ(मनरेगा) सुनील कुमार ने बताया कि पंचायत को जल्द से जल्द ओडीएफ घोषित करने को लेकर जिलाधिकारी डॉक्टर त्यागराजन एमएस के निर्देश पे बीडीओ अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में गढ्ढा खोदो अभियान चलाया जा रहा है।

      गढ्ढा खोदो अभियान चलाने का मुख्य उद्देश्य पंचायत में शौचमुक्त बनाने को लेकर गांववासियों को जागरूक कर शौचलय निर्माण कार्य को गति देने एवं व्यापक जन जागरूकता फैलाना हैं। गढ्ढा खोदो अभियान में प्रखंड के सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया।

      अंचलाधिकारी कुमार बिमल प्रकाश ने बताया कि नगरनौसा प्रखंड को जल्द से जल्द खुले में शौचमुक्त प्रखंड बनाना है। गांववासियों को शौचालय निर्माण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से प्रखंड कार्यालय द्वारा कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। प्रखंड के पदाधिकारियों से लेकर स्कूली बच्चों तक  रैली निकाल व्यापक जन जागरूकता फैलाने का कार्य किया जा रहा हैं।

      साथ ही निर्मल नालंदा अभियान, खुले में शौच करने से रोकने के लिए रोको-टोको अभियान चलाया जा रहा है। एवं प्रखंड क्षेत्र के गांववासियों को शौचलय से होने वाले फायदा एवं नुकसान के बारे में भी विस्तृत रूप से जनकारी दिया जा रहा है। इस अभियान के तहत समाज के सभी वर्गों का सहयोग लेकर हर घर मे शौचलय निर्माण कराया जा रहा है।

      गढ़ा खोदो अभियान के मौके पर पीओ(मनरेगा) सुनील कुमार, जीविका के प्रोजेक्ट मैनेजर नितेश कुमार, सांख्यकी पदाधिकारी संतोष कुमार, कृषि पदाधिकारी शुक्ल पानी शुक्ला, सहकारिता पदाधिकारी राकेश कुमार रौशन सहित प्रखंड के कर्मी के साथ ग्रामीण जनता ने भाग लिया।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!