अन्य
    Friday, March 29, 2024
    अन्य

      डायन-बिसाही के नाम पर दो महिला समेत 4 लोगों को भीड़ ने मार डाला

      जहां यह वारदात हुई है, वह स्थान झारखंड की राजधानी रांची से करीब 110 किलोमीटर और गुमला जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर है………”

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क।  झारखंड के गुमला जिले में डायन के नाम पर चार लोगों की हत्‍या की गई है। यह घटना जिले के सिसकारी गांव की है। मारे गए लोगों में 2 महिला और 2 पुरूष हैं।

      वारदात की पुष्टि बसिया के डीएसपी दीपक कुमार ने की है। डीएसपी ने कहा है कि प्रारंभिक जांच में ये लगता है कि अंधविश्वास में चार लोगों को मार डाला गया है।

      पुलिस गांव के लोगों से पूछताछ चल रही है। कई लोग कुछ बताने से मना कर रहे हैं। जबकि ये बातें भी सामने आई है कि मारे गए लोग ओझा-गुनी का काम करते थे। लिहाजा इस घटना को डायन-बिसाही से जोड़कर देखा जा रहा है।

      GUMLA NEWS

      फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस इस तफ्तीश में जुटी है कि किन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है।

      वैसे यह संकेत मिल रहे हैं कि गांव के लोगों का ही इस घटना में हाथ हो सकता है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

      जिन लोगों की हत्या की गई है उनमें लगभग साठ साल के बुजुर्ग चापा उरांव उनकी पत्नी पीरा उराईन के अलावा सुना उरांव और फगनी देवी शामिल हैं।

      छानबीन में पुलिस को यह जानकारी मिली है कि तड़के करीब तीन बजे दर्जन भर लोगों ने चापा उरांव के घर पर धावा बोला। जबरन घर खुलवाकर सभी लोग अंदर घुस गए और दोनों को घर से बाहर निकाला।

      इसके बाद सुना उरांव और ठगनी देवी को कब्जे में लिया गया। पहले उनकी लाठी- डंडे से पिटाई की गई। इसके बाद धारधार हथियार से काट डाला।

      सुबह में इस घटना की जानकारी सिसई थाना की पुलिस को मिली। इसके बाद डीएसपी दीपक कुमार पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। डीएसपी चापा उरांव की बेटी से घटना की जानकारी ले रहे हैं। इसके साथ ही अपराधियों की धरपकड़ की कोशिश शुरू कर दी गई है।

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!