अन्य
    Friday, April 26, 2024
    अन्य

      झामुमो के वरिष्ठ विधायक रवींद्रनाथ महतो बने निर्विरोध स्पीकर 

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज डेस्क। झामुमो के वरिष्ठ विधायक रवींद्रनाथ महतो को सर्वसम्मति से निर्विरोध स्पीकर चुन लिया गया। रवींद्रनाथ महतो ने सोमवार को 6 सेटों में नामांकन दाखिल किया था।

      हेमंत सोरेन, आलमगीर आलम, बाबूलाल मरांडी, सुदेश कुमार महतो, सरयू राय और बिनोद सिंह प्रस्तावक बने। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और सीपी सिंह रवींद्रनाथ महतो को स्पीकर की सीट तक लेकर गये और सीट ग्रहण कराया।

      मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रवींद्रनाथ महतो को झारखंड विधानसभा का निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर उन्हें बधाई दी।

      jmm speaker cm hemant rabindra mahto

      मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो न केवल कुशल राजनेता हैं बल्कि एक प्रखर वक्ता भी हैं। इनकी सबसे बड़ी विशेषता ग्रामीण परिवेश की सादगी को अपनाना है। इनका व्यक्तित्व सदैव सबको प्रभावित करता रहा है।

       हमें पूरी उम्मीद है कि रवींद्रनाथ महतो झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में अपनी कार्यकुशलता, अपने विधायी अनुभव और अपने समन्वय क्षमता से सभी विधायकों के बीच समन्वय बनाते हुए करते हुए पांचवीं विधानसभा का सफलतापूर्वक संचालन करेंगे। इनके मार्गदर्शन में झारखंड विधानसभा नयी बुलंदियों पर पहुंचेगा।

      मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो तीसरी बार नाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गये हैं। पहली बार ये वर्ष 2005 एवं दूसरी बार 2014 में विधायक चुने गये।

      झारखंड विधानसभा में इन्होंने हमेशा राज्य के नीतिगत विषयों एवं जनता के ज्वलंत सवालों पर प्रमुखता से अपनी बात रखी है।इनके मार्गदर्शन में झारखंड विधानसभा देश की आदर्श विधानसभाओं में शुमार होगी।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!