अन्य
    Friday, March 29, 2024
    अन्य

      गोड्डा समेत देश के आनंदमार्गी स्कूलों में नहीं फहराया गया तिरंगा!

      “बेहद हैरान करने वाली तस्वीरें हैं। लाल कपड़ा पहने दोनों स्कूलों के प्रधानाचार्य आज इस बात का खुलासा करते नजर आए कि पूरे देश में लगभग 2000 आनंद मार्गी स्कूल हैं , जहां तिरंगा नहीं फहराया जाता है।“

      गोड्डा (नागमणी)। झारखंड प्रदेश के गोड्डा जिले से राष्ट्रीयता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। एक स्टिंग ऑपरेशन में यह खुलासा हुआ है कि जिले में स्थित दो आनंद मार्गी स्कूल हैं, जहां राष्ट्र ध्वज नहीं फहराया जाता है।

      anand margi school anti national flag 1गोड्डा सदर के रामनगर में स्थित आनंद मार्ग विद्यालय और पथरगामा प्रखंड के सदर में स्थित आनंद मार्ग विद्यालय में तिरंगा नहीं फहराया जाता है। बीते 26 जनवरी को भी यहां तिरंगा नहीं फहराया गया था।

      गुप्त सूचना के बाद किए गए स्टिंग ऑपरेशन में आनन्द मार्गी विद्यालयों के प्रधानाचार्य से हुई बातचीत में इस बात का खुलासा हुआ है कि आनंद मार्ग स्कूल में राष्ट्रध्वज तिरंगा नहीं फहराया जाता है।

      संवाददाता से हुई खास बातचीत में पथरगामा के प्रधानाचार्य आचार्य मधुमयानंद अवधूत ने कहा कि 1964 से पथरगामा में उनका संस्थान चल रहा है, लेकिन यहां कभी भी तिरंगा नहीं फहराया जाता। क्योंकि उनका संस्थान वसुधेव कुटुम्बकं की भावना पर काम करती है।

      वहीं गोड्डा आनंद मार्गी विद्यालय के प्रधानाचार्य आचार्य नित्यप्रेमानंद अवधूत ने कहा कि उनकी संस्था स्वास्तिक वाला झंडा को मानती है, दूसरा कुछ नहीं।

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!