अन्य
    Thursday, April 25, 2024
    अन्य

      खड़ी ट्रेलर से टकराई रांची-गया महारानी बस, 11 की मौत, 28 घायल, 6 की हालत नाजुक

      “बस बहुत ही स्पीड में थी ड्राइवर को शायद झपकी आ गई। जिससे सड़क के किनारे खड़ी गाड़ी में टक्कर मारी दी…”

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। रांची से गया जा रही बस अहले सुबह लगभग 4 बजे चौपारण के दनुवा भनुआ जंगल के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई है, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गयी और 28 लोग घायल हो गए है, उनमें 6 की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

      बताया जा रहा है कि महारानी बस रांची से गया जा रही थी। सड़क के किनारे खराब खड़ी ट्रेलर में बस ने टक्कर मार दी। टक्कर इतना जबरदस्त था कि बस के परखच्चे उड़ गये।1 3

      बस पर सवार एक घायल अनुसार बताया जा रहा है कि बस बहुत ही स्पीड में थी। ड्राइवर को शायद झपकी आ गई। जिससे सड़क के किनारे खड़ी गाड़ी में टक्कर मारी दी।

      अभी तक 11 लोगों की मरने की खबर है 6 लोग की स्थिति नाजुक बनी है। दुर्घटना में अब तक 9 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। बचाव कार्य जारी है। 28 लोग घायल हैं। घायलों को चौपारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

      कई यात्रियों की मौत तो नींद में ही हो गयी। बचाव दल को लाशों को निकालने में दिक्कत हो रही है। कई लाश फंस गयी है।

      घायलों को किसी तरह चौपारण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। चौपारण की दनुआ भनुवा घाटी जानलेवा हो गयी है। हर दो चार दिनों में यहां हादसे हो रहे हैं।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!