अन्य
    Tuesday, April 23, 2024
    अन्य

      कांग्रेस में पद के बदले चुकानी पड़ती है पैसा, ऐसे हुआ खुलासा

      “लोकसभा चुनाव नजदीक है, सभी राजनीतिक दल अपने- अपने तरकश के बाणों को धारदार बनाने में लगे हैं। यूं कह सकते हैं, कि सभी राजनीतिक दल डैमेज कंट्रोल में जुट गई है……..”

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज (संतोष कुमार)। लेकिन सरायकेला- खरसावां जिला कांग्रेस में इन दिनों भूचाल मचा हुआ है। जहां मनीष पांडेय नामक कार्यकर्ता ने अपने जिलाध्यक्ष छेटारय किस्कू पर संगीन आरोप लगाते हुए प्रदेश अध्यक्ष के नाम एक चिट्ठी लिखी है। जिसमें कांग्रेसी कार्यकर्ता ने जिलाध्यक्ष पर नगर अध्यक्ष बनाने के एवज में 35 हजार ठगने का आरोप लगाया है।

      congress cruption 1 1

      इसके अलावे पार्टी के अन्य कार्यक्रम के नाम पर भी पैसे ऐंठने का आरोप लगाया है। वहीं इस संबंध में पार्टी के बड़े नेताओं से पूछने पर पल्ला झाड़ते नजर आए।

      वहीं इस संबंध में जिलाध्यक्ष और कार्यकर्ता की एक ऑडियो भी इन दिनों खूब वायरल हो रही है, जिसमें साफ तौर पर दोनों के बीच तनाव को समझा जा सकता है।

      इस ऑडियो में जिलाध्यक्ष को साफ तौर पर गंदी गालियों का प्रयोग करते सुना जा सकता है।

      कांग्रेसी नेता ने बताया कि जिलाध्यक्ष के कारण वे आर्थिक तंगी की दौर से गुजर रहे हैं, जब भी पैसों की मांग की जाती है वे इसी प्रकार गाली गलौज करते हैं।

      हालांकि इस संबंध में जिलाध्यक्ष छोटराय किस्कू से संपर्क करने का भी प्रयास किया गया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!