अन्य
    Friday, April 19, 2024
    अन्य

      आईआरबी की बहाली दौड़ में आधा दर्जन अभ्यर्थी बेहोश, एक की मौत

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित जैप छह स्थित मैदान में आईआरबी के लिए चल रही बहाली में भाग लेने पहुंचे  आधा दर्जन अभ्यर्थी बहाली के लिए आयोजित दौड़ में हिस्सा लेने के दौरान मैदान में ही बेहोश होकर गिर पड़े।  

      तबियत बिगड़ने से आनन-फानन में आईआरबी प्रशासन ने सभी को एमजीएम अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां एक अभ्यर्थी की मौत हो गयी।

      कोल्हान में आईआरबी पुलिस बहाली में पुरुषों के लिए 10 किलोमीटर की दौड़ 1 घंटे में तय करना है और महिलाओं के लिए 5 किलोमीटर दौड़ आधे घंटे में तय करना है।

      हालांकि चयन की प्रक्रिया की मॉनिटरिंग के लिए आईआरबी के कई अधिकारी जमशेदपुर पहुंचे हुए हैं। इसी बीच बहाली के लिए हो रही दौड़ के दौरान तेज धूप व गर्मी की वजह से 6 अभ्यर्थी सिदगोड़ा स्थित मैदान में ही गिर गए और बेहोश हो गये थे।

      सभी की स्थिति खराब होता देख वहां मौजूद अन्य जवानों ने सभी को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं 5 की स्थिति गंभीर बनी हुई है। चारों में से एक की स्थिति बिगड़ने पर उसे टीएमएच अस्पताल भेजा गया है।

      एमजीएम अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि अभ्यार्थी के बेहोश होने का कारण लू लगना और दम फूलना है।  कभी-कभी दम ज्यादा फूलने और लू लगने से मौत भी हो जाती है।  मौसम ज्यादा गर्म होने के कारण ऐसा होता है। मंगलवार को भी दम फूलने से दो अभ्यर्थी बेहोश हो गये थे, जिन्हें एमजीएम में भर्ती कराया गया था।

      मृतक राजकुमार साहू बोकारो का रहने वाला है। वही टीएमएच में भर्ती राहुल उपाध्याय है, जो बिहार का रहने वाला है।  अन्य में चंदन मुंडा लोहरदगा, मिथुन कुमार सिंह नई दिल्ली और बिहार भागलपुर का निवासी सत्यजीत कुमार शामिल है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!