अन्य
    Friday, March 29, 2024
    अन्य

      अवैध संबंध के शक में महिला को बाल काट निर्वस्त्र घुमाया, 11 पर FIR, कोई गिरफ्तारी नहीं

      “महिलाओं की कथित पंचायत में पहले पीड़ित महिला को घर से पंचायत तक घसीट कर लाया गया। फिर उसे निर्वस्त्र कर उसके बाल काट दिये गये और उसी अवस्था में महिला को पूरे गांव में घुमाया गया…………………”

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क। कोडरमा जिले के मरकच्चो प्रखंड के देंगोडीह गांव में भतीजे से अवैध संबंध के शक में महिला को  पंचायत ने निर्वस्त्र कर बाल काटा गया था। अब इस मामले में 11 लोगों को आरोपी बनाया है। हालांकि अभी तक एक भी आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस नहीं कर पायी है।kodarma woman crime 2

      बताया जा रहा है कि महिला का भतीजा ही उसका शारीरिक शोषण करता था। फिर भी महिला को ही दोषी करार दिया गया। यह फैसला और महिलाओं की कथित पंचायत में ही किया गया था।

      जानकारी के मुताबिक, महिलाओं की कथित पंचायत में पहले पीड़ित महिला को घर से पंचायत तक घसीट कर लाया गया। फिर उसे निर्वस्त्र कर उसके बाल काट दिये गये।

      फिर उसी अवस्था में महिला को पूरे गांव में घुमाया गया। इस घटना के बाद पीड़ित महिला ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है।

      पीड़ित महिला का पति पिछले 3 महीने से साथ नहीं रह रहा था, इसी का फायदा उठाकर उसका भतीजा शारीरिक शोषण करता था। साथ ही महिला को उसका भतीजा ये बात किसी से नहीं बताने की धमकी भी देता था।kodarma woman crime 1

      शारीरिक शोषण से तंग आ चुकी महिला ने जब ये बात यह बात लोगों को बतायी तो ये बात खुल गयी।

      उसके बाद सारा आरोप महिला पर ही लगाया गया और उसे भरी पंचायत में निर्वस्त्र कर बाल काटे गये।

      उसके बाद पूरे गांव में महिला को घुमाया गया। पंचायत के इस फरमान और सजा के बाद पीड़ित महिला और उसका परिवार सकते में है।

      इस घटना के बाद पीड़ित महिला ने नवलशाही थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है।

      इस मामले में 11 लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर लिया गया है। हालांकि अभी तक एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है।

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!