अन्य
    Wednesday, April 24, 2024
    अन्य

      स्पीडी ट्रायलः रंजनवा ने बनाया था राजगीर ‘बबुनी गैंग रेप’ का वीडियो

      इस जघन्य वारदात की सुनवाई बिहार शरीफ व्यवहार न्यायालय के स्पेशल पॉक्सो न्यायाधीश आलोक राज के कोर्ट में चल रही है। स्पीडी ट्रायल के तहत इसकी सुनवाई शुरू है। इस मामले में पुलिस ने 18 लोगों को गवाह बनाया है.…..”

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज डेस्क। समूचे देश की आत्मा को झकझोर देने वाली नालंदा जिले के बहुचर्चित राजगीर ‘बबुनी गैंग रेप’ कांड का प्रत्यक्षदर्शी गवाह राजू सिंह ने पहली गवाही दी।speed trile rajgir gang rapae 1

      इस दौरान राजू ने सभी दरींदो की घटना में शामिल होने की पहचान करते हुए माननीय कोर्ट को बताया कि उस जघन्य गैंग रेप का वीडियो रंजनवा ने बनाया था।

      राजू ने वारदात की पूरी जानकारी भी कोर्ट को दी और पुलिस के समक्ष पूर्व में दिए बयान का भी समर्थन किया।

      साथ ही पूर्व में पुलिस द्वारा भी जेल में ओरोपीत की पहचान कराए जाने की बात स्वीकार की।

      अभियुक्तों की ओर से वरीय अधिवक्ता कामेश प्रसाद ने जिरह की। वहीं अभियोजन के स्पेशल पीपी जगत नारायण सिन्हा ने गवाह का परिक्षण किया।

      इस मामले में सभी 7 आरोपी दरिंदे न्यायिक हिरासत में हैं। गुरुवार को भी मामले में अन्य की गवाही होगी।

      बता दें कि मामले के चार आरोपितों ने नाबालिग होने का दावा पेश किया था। लेकिन, प्रमाण पत्र में दो अलग-अलग जन्म तिथि होने पर किशोर न्याय परिषद के प्रधान दंडाधिकारी मानवेंद्र मिश्र ने मेडिकल बोर्ड से उम्र का सत्यापन कराया। जिसमें सभी बालिग पाए गए।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!