अन्य
    Friday, March 29, 2024
    अन्य

      राजगीर में अवैध शराब का बड़ा खुलासा, नवनिर्मित मकान निकला बड़ा गोदाम

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज (नीरज)। नालंदा पुलिस द्वारा अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन धर्म स्थली राजगीर नगर क्षेत्र के वीरायतन के पास कार्यानंद नगर में एक नवनिर्मित मकान से भारी पैमाने पर प्रतिबंधित अंग्रेजी शराब बरामद किए जाने की सूचना मिल रही है।

      rajgir police wine crime 2 rajgir police wine crime 1पुलिस अभी रायल स्टेग ब्रांड की शराब की कार्टून को मकान से बाहर निकाल उसकी गिणती में जुटी है। मकान किसका है और पुलिस की भनक मिलते ही शराब कारोबारी भागने में कैसे सफल रहे। इसका पता अभी नहीं चल सका है।

      लेकिन जिस तरह से यहां प्रतिबंधित अंग्रेजी शराब की बरामदगी हुई है, उससे साफ स्पष्ट होता है कि राजगीर और उसके आसपास में बड़े पैमाने पर शराब की बिक्री हो रही है और एक बड़ा माफिया तंत्र यहां सक्रीय है।

      पुलिस छापामारी में उत्पाद विभाग के एसआई अरुण कुमार के साथ बेन थानाध्यक्ष पिंकी कुमारी के नेतृत्व में शराब बरामदगी देखी जा रही है।  अन्य विशेष अफसर या राजगीर थानाध्यक्ष या वरीय पुलिस पदाधिकारी मौजूद नहीं हैं। सिर्फ राजगीर के एएसआई जय किशन कुमार  पुलिस बल के साथ मुस्तैद हैं। 

      प्रारंभिक समाचार प्रेषण तक पुलिस की छापामारी जारी है और शराब के कार्टूनों की गिणती जारी है। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है………….

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!