23.1 C
New Delhi
Thursday, September 21, 2023
अन्य

    मानव श्रृंखला को सफल बनाने की मुहिम में जुटे लोग

    हिलसा (चन्द्रकांत)। दहेजप्रथा और बालविवाह उन्मूलन के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवाह्न पर आगामी 21 जनवरी को होने वाले मानव श्रृंखला को सफल बनाने में आम से लेकर खास लोगों ने अपनी ताकत झोंक दी।

    समाजसेवी आशुतोष कुमार मानव के नेतृत्व में छात्र-युवाओं का जत्था शहर की गलियों में घूम-घूम कर लोगों को जागरुक किया। छात्र-युवाओं ने दहेजप्रथा और बालविवाह को सामाजिक कोढ़ बताते हुए इसके विरोध में प्रस्तावित मानव श्रृंखला में लोगों से भागीदार बनने का आवाह्न किया।

    इधर जीविका दीदी और आंगनबाड़ी सेविकाओं ने भी जागरुकता रैली निकाली। शहर के सड़कों पर पदयात्रा करते हुए जीविका और आंगनबाड़ी से जुड़ी महिलाएं मानव श्रृंखला में बढ़-चढ़कर लोगों से भाग लेने का आवाह्न किया।

    इसी प्रकार उत्क्रमित मध्य विद्यालय कृष्णाबिगहा के बच्चों ने भी गांव में भ्रमण कर मानव श्रृंखला में शरीक होने के लिए लोगों को जागरुक किया।

    इधर बीडीओ डॉ अजय कुमार ने भी मानव श्रृंखला की सफलता के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। जीविका दीदी एवं आंगनबाड़ी सेविकाएं मानव श्रृंखला का रिहर्सल भी कीं।

    इस मौके पर प्रो ज्वाला प्रसाद, राकेश सिंहा, सूरज कुमार, लव प्रसाद सिंहा, अनिकेत कुमार, रोमती कुमारी, श्वेता सिंहा, सुनीता कुमारी, पियूष कुमार, रागनी, रौशन राज श्रेया सिंहा, अजय कुमार सुमन, राकेश रंजन, अरुण कुमार, ममता कुमारी, मनोज कुमार एवं अजीत कुमार आदि मौजूद थे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    आपकी प्रतिक्रिया

    विशेष खबर

    error: Content is protected !!