23.1 C
New Delhi
Saturday, September 23, 2023
अन्य

    पुलिस की नजर से नहीं बच सका फर्जी आइएएस, धराया

    एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क। आज उस समय नालंदा जिले के बेन थाना ईलाके में सनसनी फैल गई, जब वहां के एक शैक्षणिक संस्था से जुड़े एक फर्जी आइएएस बेन पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

    ben pinki ias1
    पुलिस की गिरफ्त में आया फर्जी आईएएस अभिषेक कुमार…

    विश्वस्त सूत्रों के अनुसार एक शैक्षणिक संस्था के विवाद को लेकर अभिषेक कुमार नामक एक युवक थाना में पैरवी करने पहुंचा और खुद को वर्ष 2016 का आइएएस अधिकारी होने का रौब जमाने लगा। इस दौरान युवक ने आईएएस का फर्जी आई कार्ड भी दिखाया।

    इसके बाद बेन थानाध्यक्ष पिंकी प्रसाद को शंका हुआ कि कहीं न कहीं दाल में काला है। फिर उन्होंने तत्काल इसकी सूचना वरीय पुलिस पदाधिकारी को दी।

    उसके बाद जांचोपरांत बेन थानाध्यक्ष की शंका की पुष्टि हुई कि युवक फर्जी आइएएस है।

    फिलहाल, पुलिस गिरफ्त में आए फर्जी आइएएस से सघन पुछताछ कर रही है। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    आपकी प्रतिक्रिया

    विशेष खबर

    error: Content is protected !!