Home कला-संस्कृति देखिए माधुरी दीक्षित भक्त पप्पु सरदार की अनोखी होली

देखिए माधुरी दीक्षित भक्त पप्पु सरदार की अनोखी होली

0

होली मतलब मस्ती।  इस पर्व में न कोई छोटा होता है न कोई बड़ा। वाकई किसी ने सही कहा है, कि गिले शिकवे भूलकर दुश्मन भी गले मिल जाते हैं। होली जमशेदपुर में कल है, लेकिन माधुरी दीक्षित फैन पप्पू सरदार ने आज जो होली खेली वो अद्भुत और अविस्मरणीय है। आइए पहले आप भी देखिए पप्पू की होली। अनोखी अद्भुत और अविस्मरणीय होली…”

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क। जी हां, ये पप्पू सरदार की होली है। जमशेदपुर के सुंदरनगर स्थित चेशायर होम में स्पेशल बच्चों और बुजुर्गों के साथ टीम पप्पू की स्पेशल होली ने इस पर्व के उत्साह और उमंग को दोगुणा कर दिया है।

इन स्पेशल बच्चों के चेहरे की मुस्कान देखकर आप समझ ही गए होंगे कि वाकई में होली में द्वेष और क्लेश का कोई स्थान नहीं होता। हम और आप भी होली खेलेंगे, लेकिन अपनों के बीच।

इन स्पेशल बच्चों के चेहरे पर मुस्कान देखकर वाकई होली का उत्साह देखने लायक है। जिनके ना मां- बाप का ठिकाना। जिन्हें ना खुद के खुद होने का एहसास। बच्चे के चेहरे पर हंसी निश्चित तौर पर होली को यादगार बनाने के लिए काफी है।

वैसे पप्पू सरदार अपनी पूरी टीम के साथ हर साल यहां पहुंचते हैं और इन स्पेशल बच्चों के साथ होली की खुशियां बांटते हैं। जहां उनके टीम के सभी सदस्य इन बच्चों को मिठाइयां खिलाते हैं और रंग, अबीर- गुलाल के साथ होली मनाते हैं।

चेशायर होम के सभी कर्मचारी इस दौरान इस अद्भुत लम्हा का गवाह बनते हैं और गवाह बनती है लौहनगरी जमशेदपुर। हम भी इन स्पेशल बच्चों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=wCRjXcr2RoI[/embedyt]

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version