हिलसा (धर्मेन्द्र)। ग्रीन हिलसा बनाने के मानव समाज सेवा सभा (एमएसएसएस) के संयोजक समाजसेवी आशुतोष कुमार मानव की मुहिम में पुलिस वाले भी शरीक हो गए। स्थानीय थाना परिसर में पुलिस वाले न केवल पौधारोपण किए बल्कि उसकी संरक्षा व सुरक्षा की शपथ भी ली।
श्री मानव ने कहा कि पेड़ों की अंधाधुंध कटाई से पर्यावरण असंतुलित हो गया। पर्यावरण असंतुलन का प्रतिकूल असर देश-दुनिया पर हो रहा है, जिसका खामियाजा आमजनों को प्राकृतिक आपदा के तौर झेलना पड़ रहा।
उन्होंने कहा कि इन समस्याओं पर एक हदतक काबू पाया जा सकता है। इसके लिए पर्यावरण को संतुलित किया जाना बहुत जरुरी है। पर्यावरण का संतुलन तभी हो सकता जब पेड़ों की कटाई रोकी जाए और पौधारोपण किया जाए।
श्री मानव ने कहा कि ग्रीन हिलसा अभियान पर्यावरण संतुलन बनाए रखने की एक मात्र लकीर है। इस लकीर पर हर कोई एक-एक पौधा लगाएं तो नि:संदेह आने वाले दिनों में हमसब अपने मकसद में कामयाब होंगे।
इस मौके पर थानाध्यक्ष रत्न किशोर झा, सअनि सुबोध कुमार, सतरंजन सिंह, बिपीन यादव, एसके झा, खुशबू, सरिता, आजाद पासवान, अरुण कुमार एवं मनीष कुमार आदि मौजूद थे।
मालूम हो कि नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत करने वाले समाजसेवी आशुतोष कुमार मानव नालंदा ही नहीं पूरे देश में की एक अलग पहचान है।
अब मानव आमजन से जुड़े पर्यावरण संतुलन के मुद्दे को अपने अभियान में शरीक कर आमजनों की भागीदारी का प्रयास तेज कर दिया। मानव के इस प्रयास को हर लोगों का साथ मिल रहा है।