अन्य
    Saturday, April 20, 2024
    अन्य

      अचानक अरबपति हुआ राजस्व कर्मचारी !

      शेखपुरा (अरुण साथी)। जी हां शेखपुरा जिले के घाटकुसुंबा निवासी वासुदेव यादव रातों-रात अरबपति हो गया। यह कोई कहानी नहीं बिल्कुल हकीकत है। वासुदेव यादव के खाते में 999567070 रुपए जमा हो गए।

      bank mistake 125000 वेतन पाने वाले वासुदेव एक राजस्व कर्मचारी के रूप पर तैनात हैं और उनके खाते में इतना रुपया रातोंरात स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की गलती से आ गया।

      यह गलती स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सिकंदरा शाखा (जमुई) से की गई है।

      इस संबंध में राजस्व कर्मचारी वासुदेव यादव ने बताया कि उनको जब इस बात की जानकारी मिली कि उनके खाते पर 99 करोड़ रुपए आ गए हैं तो उनको बहुत परेशानी हुई और शाखा प्रबंधक से मिलकर इसकी छानबीन की तो पता चला कि सिकंदरा (जमुई जिला) के शाखा से यह रुपया उनके खाते पर जमा हो गया है।

      उसी शाखा में उनका खाता भी है। बाद में सिकंदरा शाखा के प्रबंधक से संपर्क कर यह पैसा लौटा दिया गया, तब जाकर उनको राहत महसूस हुई।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!