अन्य
    Friday, April 19, 2024
    अन्य

      दूसरा कोरोना संक्रमित हजारीबाग में मिला, कोलकाता से एक शादी समारोह से लौटा था वह

      कोरोना संक्रमित यह व्यक्ति कोलकाता से हजारीबाग आया था। वहां वह एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। हजारीबाग स्थित कोरोना पॉजिटिव मरीज के घर, उसके परिजन, रिश्तेदार के अलावा कोलकाता से लौटने के बाद वो जिनके संपर्क में आया, उन सभी की हेल्थ स्क्रीनिंग की जाएगी और सभी को क्वारेंटाइन किया जाएगा…”

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज डेस्क। झारखंड में कोरोनावायरस का दूसरा मामला सामने आया है। हजारीबाग के 50 वर्षीय संदिग्ध की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोरोना के लक्षण मिलने के बाद उसका जांच सैंपल रिम्स भेजा गया था। बुधवार को युवक का सैंपल जांच के लिए हजारीबाग से रिम्स पहुंचा था।

      इससे पहले 31 मार्च को रांची के हिंदपीढ़ी में कोरोना से संक्रमित मरीज का पहला मामला सामने आया था। मलेशिया से धर्म प्रचार के लिए रांची आई युवती में कोरोना संक्रमण मिला था।corone erth

      युवती अपने 22 साथियों के साथ मस्जिद में रुकी थी, जहां से पुलिस ने पकड़कर इनकी जांच कराई। 22 लोगों में से एक युवती का ही सैंपल पॉजिटिव मिला। इसे रिम्स के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है।

       हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के दो मस्जिद से स्वाथ्यकर्मी की उपस्थिति में 17 विदेशी सहित 22 लोगों को खेलगांव के आइसोलेशन वॉर्ड में भेजा गया था। कोरोना पॉजिटीव मिलने के बाद युवती को रिम्स के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया था।

      दरअसल, हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र स्थित बड़ी मस्जिद में रुके 22 लोगों को पुलिस ने खेलगांव स्थित आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किया था। इन संदिग्धों में 17 विदेशी और 5 भारतीय थे। इन 22 संदिग्धों में 5 महिलाएं भी थीं, जिनमें 4 विदेशी मूल की थीं।

      पकड़े गए लोगों में आठ मलेशिया के, तीन इंग्लैंड, दो वेस्टइंडिज, एक हॉलैंड, एक बंग्लादेश, दो अफ्रीका व तीन दिल्ली, एक गुजरात और एक मुंबई का रहने वाला था।

      दो अप्रैल तक कोरोनावायरस के कुल 529 (गुरुवार को 108) संदिग्धों की पहचान कर जांच के लिए सैंपल भेजा जा चुका है। इनमें 382 के परिणाम निगेटिव हैं जबकि 146 के रिपोर्ट का इंतजार है।

      राज्य में कोरोना से बचाव, रोकथाम तथा उपचार के लिए सरकार तथा गैरसरकारी अस्पतालों में कुल 2891 बेडेड आइसोलेशन सेंटर को चिन्हित किया गया है एवं पूरे राज्य में कुल 37378 बेड को फैसिलिटी क्वारैंटाइन के रूप में चिन्हित किया गया है।

      कोरोना प्रभावित देशों से आए यात्रियों की लिस्ट के अनुसार जिला सर्विलांस टीम द्वारा ट्रेस किया जा रहा है। अभी तक कोरोना प्रभावित देश से 1426 यात्रियों की निगरानी की गई है जिसमें 260 यात्रियों का ऑजर्वेशन पीरियड 28 दिनों का खत्म हो चुका है। वर्तमान में 9039  संदिग्ध व्यक्तियों को फैसिलिटी क्वारैंटाइन तथा 127563 व्यक्तियों को होम क्वारैंटाइन में रखा गया है।

      कोरोनावायरस संक्रमण के आज गुरुवार को 236 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमितों की संख्या 2 हजार 295 हो गई है। देश के 26 राज्यों और चार केंद्र शासित प्रदेशों में संक्रमण फैल चुका है। गुरुवार को जहां 236 मामले मिल चुके हैं।

      वहीं मंगलवार से बुधवार तक 24 घंटे में रिकॉर्ड 437 नए केस सामने आए थे।  अभी तक 176 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 66 लोगों की जान चली गई। ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट के अनुसार हैं।

      वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, दोपहर 4 बजे तक देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 हजार 967 है। इनमें से 1 हजार 764 का इलाज चल रहा है। 150 ठीक हो चुके हैं। 50 लोगों की मौत हो चुकी है।

      इस बीच, डीआरडीओ कोरोना संक्रमितों के उपचार में जुटे मेडिकल स्टाफ के लिए हर दिन 7 हजार प्रोटेक्शन सूट बना रहा है। जल्द ही यह क्षमता बढ़ाकर प्रतिदिन 15 हजार सूट कर दी जाएगी।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!