अन्य
    Friday, April 26, 2024
    अन्य

      राजगीर रोपवे का परिचालन 6 दिनों से ठप, सैलानियों में मायूसी

      नालंदा(संवाददाता)। राजगीर के आकाशीय रज्जू मार्ग का परिचालन छठे दिन भी मंगलवार को बंद रहा। रोपवे के परिचालन न होने से देशी- विदेशी सैलानियों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। वही बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम को प्रतिदिन लाखो रुपए का आर्थिक नुकसान हो रहा है।

      बिहार पर्यटन निगम के महाप्रबंधक राकेश मोहन ने हड़ताली कर्मियों से वार्ता किया है। उन्होने आकाशीय रज्जु मार्ग को चलाने का हर संभव कोशिश भी की। लेकिन उन्हें सफलता नहीं हासिल हो सकी।

      rajgir rop way strikkeमंगलवार को बिहार पर्यटन निगम के जीएम राकेश मोहन राजगीर के अनुमंडल पदाधिकारी लाल ज्योति नाथ शाहदेव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार, थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक उदय शंकर, अंचल पदाधिकारी सतीश कुमार ने रोप-वे के हड़ताली कर्मचारियों के साथ घंटो वार्ता की। थाने में प्राथमिकी तक दर्ज कराने की धमकी भी दी। लेकिन पदाधिकारियों की धमकी के आगे हड़ताल कर्मी झुकने को तैयार नहीं हुए।

      पर्यटन निगम और अनुमंडल प्रशासन के अधिकारी बंद पड़े आकाशीय रज्जुमार्ग को चालू कराने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। साम-दाम-दंड भेद की नीति भी अपना रहे हैं। फिर भी कर्मचारी झुकने के बजाय अपनी मांग को पूरा करने तक हड़ताल पर डटे रहने की बात कर रहे हैं। रज्जू मार्ग बंद रहने से बिहार पर्यटन निगम को करीब 15 लाख रुपए का नुकसान अब तक हो चुका है। इसीलिए निगम के महाप्रबंधक पर्यटन हित में रोप वे का परिचालन कराने के लिए प्रयासरत है ।

      रोपवे के प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि अधिकारी उन्हें तरह-तरह की धमकियां दे रहे हैं। थाने में प्राथमिकी दर्ज करने और गिरफ्तार करने की भी अधकारी धमकी दे रहे हैं।

      बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के महाप्रबंधक राकेश मोहन ने कहा कि रोप-वे का परिचालन नहीं होने से देश-विदेश के सैलानियों में असंतोष बढ़ रहा है। इससे राजगीर और निगम की छवि खराब हो रही है। सैलानियों के हित में आकाशीय रज्जू मार्ग को चालू कराने में  रोपवे कर्मियों से सहयोग की उन्होने अपील की है।

      फुटपाथ दुकानदार अधिकार मंच के संयोजक अमित कुमार पासवान और राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता उमराव प्रसाद यादव ने रोपवे कर्मियों की हड़ताल का समर्थन किया है। वही इन नेताओं ने पदाधिकारियों द्वारा हड़तालियों को धमकी देने की कार्रवाई  की कड़ी निंदा की है।

      उन्होंने कहा कि 26 दिसंबर तक उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो वह आंदोलन की गति को और तेज करेंगे।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!