अन्य
    Saturday, April 20, 2024
    अन्य

      मस्जिद में नमाजियों को रोकने गई पुलिस टीम पर हमला, कई जवान घायल

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज डेस्क। झारखंड के गोड्डा जिला में लॉकडाउन का पालन कराने में जुटी पुलिस टीम पर नमाजियों ने हमला कर दिया। इस हमले में पुलिस के कई जवान घायल हो गये।

      वहीं कई पेट्रोलिंग गाड़ी भी क्षतिग्रस्‍त हुई है। मामला ठाकुर गंगटी थाना क्षेत्र के मंडरो बाजार की है। मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

      मिली जानकारी के अनुसार पुलिस टीम को जानकारी मिली कि कुछ लोग भीड़ के साथ मस्जिद में नमाज पढ़ने जा रहे हैं। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस जब नमाजियों को रोकने पहुंची तो नमाजियों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया।

      इस हमले में पुलिस के कई जवान घायल हो गये। वहीं पुलिस टीम की कई गाडि़यां भी क्षतिग्रस्‍त हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!