अन्य
    Wednesday, April 24, 2024
    अन्य

      NIT जमशेदपुर का कल्फेस्ट 2019 का यूं हुआ समापन

      “देर शाम कार्यक्रम का माहौल खुशनुमा बनाने में देश के ख्यातिप्राप्त कवियों ने शिरकत की और कवि सम्मलेन में इंदौर के कवि अमन अक्षर, बरेली से मध्यम सक्सेना और उत्तर प्रदेश की कवयित्री रूचि चतुर्वेदी ने राजनीति, हास्य और व्यंग का ऐसा बाण चलाया कि पूरा माहौल खुशनुमा हो गया…..”

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज (संतोष कुमार)।  NIT जमशेदपुर में चल रहे कल्फेस्ट 2019 आज समाप्त हो गया। वैसे तो पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों की शहादत से इस साल कल्फेस्ट का मिज़ाज पूरी तरह से परवान नहीं चढ़ सका लेकिन, संस्थान के छात्रों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा।2 4

      कल कॉलेज के छात्रों ने कैंडल मार्च निकाल कर पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि देकर थोड़ा मन को हल्का किया और मौन प्रतिज्ञा भी लिया। वहीं तीसरे और अंतिम दिन स्पेंट क्विज से कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसमे खेल कूद एवं मनोरंजन जगत के सवाल थे।

      आज का मेगा इवेंट था थीम क्विज जिसमे 15000 रूपए की धनराशि थी। थीम क्विज में कल्फेस्ट 2019 की थीम रैग्न ऑफ़ रेमेंनेसेन्स से सम्बंधित सवाल थे।  दोनों ही क्विज को होस्ट सोमनाथ चंदा ने किया। जिन्हें क्विज मास्टर के रूप में बुलाया गया था।

      पेशे से सामाजिक कार्यकर्ता श्री चंदा राष्ट्रीय और अंतरष्ट्रीय स्तर पर कई क्विज करवा चुके हैं। श्री चंदा पूर्वी भारत के क्विज़िंग सर्किट में जाना पहचाना नाम है। इससे पहले वे सीबीएसई हेरिटेज क्विज में हिस्सा लेने झारखण्ड आ चुके हैं।3 4

      वहीं आज के अन्य कार्यक्रमों में कपल डांस प्रतियोगिता डांसिंग डुओ भी आयोजित की गयी। इसके अलावा साहित्य के क्षेत्र से  हिंदी पोटपॉरी का आयोजन किया गया जो हिंदी भाषा को मनोरंजक तरीके से बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया था। पोशाक प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने अपने टीम के एक सदस्य को पुराने  कागज़ के खूबसूरत परिधान बनाकर पहनाए। 

      अंत कल्फेस्ट महोत्सव का आखिरी लम्हा भी आया जब संस्थान के छात्र छात्राओं ने  बॉली नाईट में मशहूर बॉलीवुड के युवा पार्श्वगायक ज़ुबिन नौटियाल के गानों का जमकर लुफ्त उठाया।

      ज़ुबिन ने  इक मुलाकात… बजरंगी भाईजान के गाने… ज़िन्दगी, प्यार तूने क्या किया…. रुस्तम के गाने,  ढल जाऊं मैं… आदि गानों से कार्यक्रम में मौजूद संस्थान के छात्र- छात्राओं, कर्मियों और अतिथियों का जोरदार मनोरंजन किया।

      वही समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि जिले के उपायुक्त छवि रंजन ने शिरकत की। कार्यक्रम के अंत में भोमेश जोशी छात्र सांस्कृतिक सचिव, ने कल्फेस्ट 2019 के सफल आयोजन पर सभी को धन्यवाद दिया।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!