अन्य
    Saturday, April 20, 2024
    अन्य

      मुंगेरः युवक की मौत के बाद महिला और बच्चे को कोरोना ने जकड़ा

      बिहार में दो पॉजिटिव नए केस  आने के बाद अब कोरोना वायरस के कुल 6 पॉजिटिव मामले हो गए। बिहार में एक मरीज की मौत कोरोना वायरस के कारण हो चुकी है। वह भी मुंगेर का ही रहने वाला था…”

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज डेस्क। कोरोना वायरस (COVID-19) ने बिहार को जकड़ना शुरू कर दिया है। कोरोना के दो और नए मरीज  मिले हैं। इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आए हैं। दोनों मुंगेर के रहने वाले हैं। जिन नए मरीजों के टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आए हैं, उनमें एक महिला और एक बच्चा शामिल हैं।

      corone erthकोरोना वायरस के संक्रमण  से बिहार में 21 मार्च को पहली मौत हुई थी। हालांकि, मौत की यह खबर 22 मार्च को सामने आई, जब मृतक के कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट आई।

      कतर से लौटे मुंगेर निवासी युवक की मौत की पुष्टि पटना एम्स (AIIMS) के निदेशक ने की थी। बताया गया था कि किडनी की खराबी की शिकायत के बाद उन्‍हें एम्स में भर्ती किया गया था, लेकिन उनके कोरोना पॉजिटिव होने की खबर से हड़कंप मच गया था।

      इसके बाद से ही अंदेशा लगाया जताया जाने लगा था कि उनके जरिये कोरोना वायरस और लोगों में भी पहुंच गया होगा।

      इसी को देखते हुए मृतक युवक के सम्पर्क में आए 55 लोगों का सैम्पल जांच के लिए आरएमआरआई (RMRI) भेजा गया था। इनमें 53 लोगों की रिपोर्ट तो निगेटिव आई, लेकिन युवक के सम्पर्क में आए मुंगेर के दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव मरीजों में एक महिला और एक बच्चा शामिल है। कोरोना वायरस ट्रांसमिशन के जरिए इन दोनों मरीजों में पहुंचा है।

      बिहार में आज 90 संदिग्धों की जांच रिपोर्ट आया है, जिसमें दो केस पॉजिटिव पाए गए हैं। अभी भी 38 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। पिछले 24 घंटे में 85 संदिग्ध एम्स पहुंचे हैं लेकिन कोई भी केस पॉजिटिव नहीं पाया गया।

      6 लोगों को आइसोलेशन में रखने के बाद पटना एम्स से डिस्चार्ज भी कर दिया गया है।

      पीएमसीएच में 18 लोगों को भर्ती कराया गया है जिनमें तीन संदिग्ध मरीज हैं। अब तक किसी भी रिपोर्ट को पॉजिटिव नहीं पाया गया है और इलाज करा रहे तीन लोगों को अब छुट्टी भी दे दी गई है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!