अन्य
    Friday, March 29, 2024
    अन्य

      MDM के रसोईयों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही सरकारः रामकृपाल

      हिलसा (चन्द्रकांत)।  राष्ट्रीय मध्याहन भोजन रसोईया फ्रंट के संस्थापक रामकृपाल ने कहा कि स्कूलों में कार्यरत रसोईयों के साथ केन्द्र और राज्य सरकारें सौतेला व्यवहार कर रही है। रसोईयों को काम के अनुरुप पारिश्रमिक देना तो दूर तरह-तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है।

      उक्त बातें रविवार को हिलसा प्रखंड परिसर में सम्पन्न हुई गोष्ठी में रसोईयों को संबोधित करते हुए फ्रंट के संस्थापक सह सचिव रामकृपाल ने व्यक्त की।

      उन्होंने कहा कि मध्याहन भोजन योजना (एमडीएम) का स्तर दिनों-दिन गिरता जा रहा है। रसोईयों को श्रम के अनुरुप पारिश्रमिक भी नहीं मिल पा रहा। मुंह खोलने पर रसोईयों को न केवल प्रताड़ित किया जाता है, बल्कि मनमाने तरीके से हटा दिया जाता है। रसोईयों पर ढाहा जा रहा यह कहर कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रसोईयों के हक के लिए फ्रंट द्वारा शुरु किया गया संघर्ष जारी रहेगा।

      फ्रंट के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मो. शकील ने कहा कि भारत के हर नागरिक को गरिमा के साथ जीने का अधिकार है। ऐसी स्थिति में रसोईयों का शोषण किया जाना कहीं से उचित नहीं है। रसोईयों के हक के लिए फ्रंट द्वारा सड़क से संसद तक आंदोलन किया जाएगा।

      इस मौके पर फ्रंट की गीता देवी, संतोष पासवान, कमलावती देवी, मीना पांडेय, कंचन कुमार, पुष्पा राम, रेणु देवी एवं रुद्धप्रताप सिंह आदि मौजूद थे।

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!