अन्य
    Friday, April 26, 2024
    अन्य

      LJP MP रामा सिंह के बेटे की दर्दनाक मौत, उधर बाल-बाल बचे  Ex BJP MP संजय पासवान

      पटना (INR)। वैशाली के लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद रामकिशोर सिंह उर्फ़ रामा सिंह के बेटे राजीव प्रताप सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस खबर ने सांसद के घर में कोहराम मचा रखा है। उनके राजधानी पटना के राजीव नगर स्थित आवास पर बड़ी संख्या में शोकाकुल लोग जुटे हैं।

      कहा जाता है कि राजीव प्रताप की शादी भी कोई एक साल पहले ही हुई थी। वह बैंक में पीओ थे। तैनाती हिमाचल प्रदेश के किसी शहर में थी। दुर्घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक़ वे पटना से इलाहाबाद होते हुए दिल्ली के लिए जा रहे थे कि सड़क हादसे के शिकार हो गये आगे हिमाचल प्रदेश पहुंच कर केनरा बैंक के अपने ब्रांच में अपनी ड्यूटी संभालनी थी।

      उधर, नवादा के पूर्व सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री डॉ. संजय पासवान का एक सड़क हादसे में बाल-बाल बचने की सूचना है।  कहा जाता है कि उनकी गाड़ी वैशाली जिले के बिदुपुर के रहिमापुर के पास पलटी खा गई। यह संयोग रहा कि सांसद को कोई विशेष चोट नहीं लगी है।

      दुर्घटना में डॉ। संजय पासवान के घायल होने की खबर मिलते ही आसपास के लोग जुट गए। पुलिस भी आ गई। सबों ने दुर्घटना के कारणों को जाना।

      कुछ लोग बता रहे हैं कि चालक ने गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया था। इसलिए वह पलट गई। बताते चलें कि संजय पासवान भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं। केंद्र सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

      डॉ. पासवान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर पटना में बिहार भाजपा के कार्यालय में भी पहुंची। तुरंत लोगों ने कुशलक्षेम जाना। यह बताया गया कि पूर्व सांसद सुरक्षित हैं। चिंता की कोई बात नहीं है। दुर्घटना के बाद डॉ. पासवान गंतव्य के लिए प्रस्थान कर चुके हैं।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!