अन्य
    Saturday, April 20, 2024
    अन्य

      कनिका कपूर की चौथी टेस्ट भी कोरोना पॉजिटिव

      चौथा टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद कनिका ने इंस्टाग्राम पर ये पोस्ट किया। घर की याद आ रही है

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज डेस्क। बॉलीवुड सिंगर-डांसर कनिका कपूर। कोरोना वायरस से लड़ रही हैं। चौथी बार उनका कोरोना वायरस टेस्ट हुआ और वो इस बार भी पॉजिटिव पाई गईं। हालत में बहुत ज्यादा सुधार नहीं हुआ है।

      वो 20 मार्च से लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस में भर्ती हैं।

      kanika kapoor 1रिपोर्ट्स के मुताबिक, कनिका की देखभाल के लिए हर वक्त एक नर्स मौजूद रहती है। हर चार-चार घंटे पर नर्सों की शिफ्ट बदलती है। यानी एक दिन में छह नर्स ड्यूटी कर रही हैं।

      यही नर्स उन्हें दवा खिलाती हैं और बाकी चीजों का ध्यान रखती हैं। कनिका के खाने और सफाई पर खासा ध्यान दिया जा रहा है।

      कनिका 9 मार्च को लंदन से भारत लौटी थीं। उसके बाद वो कुछ इवेंट में भी शामिल होने गई थीं।

      उन पर आरोप लगा था कि वो एयरपोर्ट के अधिकारियों को चकमा देकर निकल आई थीं। उसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर गुस्सा दिखाया था। इसे लेकर कनिका ने सफाई भी दी थी। हालांकि अब वो पोस्ट इंस्टाग्राम से गायब है।

      खैर, चौथी बार रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कनिका ने इंस्टाग्राम पर एक और पोस्ट डाला। लोगों से सेफ रहन की अपील की।

      जानकारी दी कि वो ICU में नहीं हैं। बताया कि वो अपने घर जाना चाहती हैं, उन्हें घर और बच्चों की बहुत याद आ रही है।

      20 मार्च से अब तक कनिका के चार टेस्ट हो चुके हैं। 20 मार्च को जानकारी दी थी कि कोरोना पॉजिटिव हैं। 22 मार्च को दोबारा और 25 मार्च को तीसरी बार टेस्ट हुआ था।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!